Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:SC-ST क्रीमी लेयर को आरक्षण के लाभ से बाहर रखने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा

    2 days ago

    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार से उन याचिकाओं पर जवाब मांगा है, जिनमें अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के क्रीमी लेयर को आरक्षण के लाभ से बाहर रखने की मांग की गई है। ये याचिकाएं एडमिशन और सरकारी नौकरियों में मिलने वाले कोटे से जुड़ी हुई हैं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जैसे अन्य वर्गों में क्रीमी लेयर का नियम लागू है, वैसे ही SC-ST वर्ग में भी इसके लिए स्पष्ट मानदंड तय किए जाने चाहिए। अदालत ने केंद्र से पूछा है कि वह इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखे और बताए कि क्रीमी लेयर तय करने को लेकर सरकार की क्या नीति और योजना है। आज की अन्य बड़ी खबरें… अहमदाबाद की कलर फैक्ट्री में आग के बाद हुए 2 धमाके, रिहायशी इलाके में चल रहा था कारखाना अहमदाबाद के इसनपुर इलाके में मंगलवार को एक कलर फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही सेकेंड्स के बाद फैक्ट्री में दो बड़े धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि, फैक्ट्री में आग लगते ही कर्मचारी बाहर भाग निकले थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में काफी मात्रा में केमिकल और डीजल के बैरल रखे थे। आशंका है कि डीजल के बैरलों में भी यह ब्लास्ट हुआ था। फैक्ट्री आवासीय इलाके में थी। इसलिए प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 27 आरोपियों पर चार्ज तय मुंबई की MCOCA स्पेशल कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में 27 आरोपियों पर चार्ज तय कर दिए हैं। सभी आरोपियों ने खुद को बेगुनाह बताया है। कोर्ट ने MCOCA, BNS, आर्म्स एक्ट और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धाराओं में आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने बताया कि चार्ज तय करना ट्रायल का पहला चरण होता है, जिसमें सबूतों के आधार पर आरोपों को औपचारिक रूप दिया जाता है। इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है। बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल इस केस में फरार है और उसी पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। असम CM सरमा ने कांग्रेस नेताओं भूपेश बघेल, गौरव गोगोई समेत 3 पर ₹500 करोड़ का मानहानि केस किया असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों को झूठा और गलत बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ जानबूझकर गलत बातें फैलाई जा रही हैं। इसी को लेकर CM सरमा ने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ 500 करोड़ रुपए का मानहानि का केस किया है। 4 फरवरी को असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने राज्य में करीब 12 हजार बीघा जमीन पर कब्जा किया है। इसके बाद अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये आरोप लगाए। गोगोई ने सरमा पर मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने का भी आरोप लगाया था। मणिपुर के उखरुल में हिंसा भड़की, उपद्रवियों ने लिटन सरेइखोंग गांव में कई घरों को जलाया, 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद मणिपुर में नई सरकार बनने के एक हफ्ते बाद ही एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। उखरुल के लिटन सरेइखोंग गांव में मंगलवार को उपद्रवियों ने कई घरों को आग लगा दी। इसके बाद 5 दिन के लिए इंटरनेट सस्पेंड कर दिया है। तांगखुल और कुकी जनजातियों के बीच हाल ही में हुई हिंसक झड़प के बाद उखरुल के लिटन गांव में सिक्योरिटी फोर्स मौजूद हैं। मणिपुर के मंत्री गोविंददास कोंथौजम ने सोमवार को कहा था कि कम से कम 21 घर जला दिए गए हैं और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हालात को कंट्रोल करने के लिए इलाके में और सिक्योरिटी फोर्स तैनात की गई हैं। तांगखुल नागा के दो संगठनों, काथो लॉन्ग और काथो कटमनाओ लॉन्ग ने उखरुल और आस-पास के कामजोंग जिले में कुकी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी है। सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला, बैठने से पहले अजित की कुर्सी को प्रणाम किया महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार आज उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला। पदभार संभालने से पहले वह एनसीपी नेताओं प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और अन्य साथियों के साथ सिद्धिविनायक मंदिर और दादर चैत्यभूमि पहुंची। सुनेत्रा पवार ने 31 जनवरी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 28 जनवरी को पुणे के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। इसके बाद यह पद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को दिया गया। कुर्सी पर बैठने से पहले सुनेत्रा ने अजित की कुर्सी को सिर झुकाकर प्रणाम किया। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में 3.1 तीव्रता का भूकंप अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिला में सोमवार रात 12.58 बजे 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप से किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Trump’s zero-tariff clause for Bangladesh: Will India’s textile exports lose competitive edge gained after US trade deal?
    Next Article
    'मोहम्मद दीपक' को मुस्लिम दुकानदार का साथ देना पड़ा महंगा, कभी जिम में थे 150 क्लाइंट, अब रह गए सिर्फ 15

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment