Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु के सेलम में बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत

    1 day ago

    तमिलनाडु के सेलम में अरियानूर गांव के पास एक TNSTC बस की अन्य वाहनों से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की एक बस कोयंबटूर से सेलम की ओर जा रही थी। सेलम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरियानूर के पास उथमासोलपुरम में बस चालक का अचानक नियंत्रण खो जाने से बस सड़क से उतर गई। बस एक पेट्रोल पंप में घुसने से पहले, विपरीत दिशा से आ रहे एक दोपहिया वाहन और लगभग दस लोगों को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन (ऑटो) से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो मालवाहक ऑटो में सवार होकर एक समारोह से लौट रहे थे। पीड़ितों में एक पांच साल की बच्ची और 11 महीने का एक शिशु भी शामिल है। एक महिला और उसका बेटा, जो दोपहिया वाहन पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे, उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत मुंबई के मलाड (पूर्व) इलाके में पानी से भरे कंस्ट्रक्शन के एक गड्ढे में गलती से गिरने के बाद एक आठ साल के बच्चे की जान चली गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शुक्रवार को एक निजी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कुरार पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात को अंबेडकर नगर के छगन पटेल चाल इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बच्चा, जिसका नाम दिव्यांश राजेश मौर्य था, उस समय गड्ढे में गिरी अपनी गेंद निकालने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और मौर्य को बाहर निकाला। उसे कांदिवली में नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्रों की डूबे, तीन के शव मिले आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले की गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्र डूब गए, जबकि दो अन्य बच गए। पुलिस ने बताया कि तीन छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी दो छात्रों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी इंजीनियरिंग छात्र गुंटूर जिले के अमरावती स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के थे और वे नहाने के लिए नदी में उतरे थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Trump Officials Bypass Congress to Sell Weapons to U.A.E., Kuwait and Jordan
    Next Article
    From New York to London: How world leaders are celebrating Eid amid global tensions

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment