Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया, अब तक 11 अरेस्ट

    1 day ago

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए बम ब्लास्ट मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस केस में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल के जमीर अहमद अहंगर और श्रीनगर के तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है। NIA के मुताबिक, दोनों ब्लास्ट की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे और उन्होंने मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराए थे। पिछले साल 10 नवंबर को हुए इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी धमाके में मारा गया था। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर थे। NIA अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की आगे जांच कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… अहमदाबाद में अनस ग्रुप के ठिकानों पर ED रेड, सोने की 16, चांदी की 168 छड़ें सहित ₹5.84 करोड़ के सामान जब्त प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA), 1999 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद में अनस ग्रुप से जुड़े नौ ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ₹1.01 करोड़ कैश, ₹33.34 लाख की विदेशी मुद्रा, 1.6 किलो की 16 सोने की छड़ें (करीब ₹2.5 करोड़ कीमत) और करीब 80 किलो की 168 चांदी की छड़ें (करीब ₹2 करोड़ कीमत) जब्त की गईं। ED ने बताया कि छापेमारी के दौरान दुबई में विदेशी संपत्तियों से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज और रिकॉर्ड भी बरामद किए गए हैं, जो अनस ग्रुप के पार्टनर और उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित हैं। अनस समूह "अंबर टोबैको", "उमदा टोबैको" और "समा फिल्टर खैनी" ब्रांड के तहत तंबाकू प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार करता है। एजेंसी के मुताबिक जब्त की गई संपत्तियों और दस्तावेजों की आगे जांच की जा रही है। असम में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की प्रतिमा तोड़ी, कांग्रेस बोली- यह सोची समझी साजिश असम के कछार जिले में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार और मंगलवार की रात को लखीपुर थाना क्षेत्र के पैलापूल बाजार में हुई। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। प्रतिमा को गिराने के लिए इस्तेमाल की गई खुदाई मशीन (एक्सकेवेटर) को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर की तलाश जारी है। लखीपुर पुलिस ने बताया कि घटना का कोई प्रत्यक्ष गवाह नहीं मिला है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में कुछ अज्ञात लोग मशीन की मदद से प्रतिमा तोड़ते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कांग्रेस के सिलचर अध्यक्ष सजल आचार्य ने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लोगों के बीच तनाव पैदा करने के लिए ऐसा किया गया। AI इम्पैक्ट समिट के दौरान बिना शर्ट विरोध प्रदर्शन मामले में तीन और गिरफ्तारी, 5 आरोपियों की हिरासत बढ़ी दिल्ली की एक अदालत ने भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के पांच सदस्यों की पुलिस हिरासत बढ़ा दी है। वहीं, इस मामले में शिमला से तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपियों - कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार, नरसिम्हा यादव और जितेंद्र यादव - की पुलिस हिरासत को चार दिनों के लिए बढ़ा दिया, जब उन्हें उनकी पिछली पांच दिवसीय पुलिस रिमांड की अवधि समाप्त होने पर पेश किया गया था। CPI के सीनियर लीडर आर. नल्लाकन्नू का 101 की उम्र में निधन, 22 दिनों से चेन्नई के अस्पताल में भर्ती थे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के सीनियर लीडर आर. नल्लाकन्नू का बुधवार को निधन हो गया। नल्लाकन्नू 101 साल के थे। वे पिछले 22 दिनों से चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ गई थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी। नल्लाकन्नू कम्युनिस्ट आंदोलन के सबसे बड़े नेता माने जाते थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी श्रमिकों की भलाई और अधिकारों के लिए लगा दी। वे भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन की स्थापना करने वाले आखिरी जीवित नेता थे। तमिलनाडु के कोयंबटूर कोर्ट कॉम्पलेक्स को बम से उड़ाने की धमकी तमिलनाडु के कोयंबटूर कोर्ट कॉम्पलेक्स और ज्यूडिशियरी ट्रेनिंग सेंटर को मंगलवार सुबह बम की धमकी दी गई। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी। इससे शहर भर में लोगों के बीच डर फैल गया। बम निरोधक दस्ते ने खोजी कुत्तों और मेटल डिटेक्टरों की मदद से कोर्ट कॉम्पलेक्स और ज्यूडिशियरी ट्रेनिंग सेंटर की तलाशी ली। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। बाद में अधिकारियों ने बताया कि बम की धमकी झूठी थी। रेस कोर्स पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का जॉइंट ऑपरेशन, गुफा से हथियार बरामद; पिछले 20 दिन में 6 आतंकी मारे जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने बुधवार को जॉइंट ऑपरेशन चलाकर आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया। भारतीय सेना की रोमियो फोर्स और SOG ने गनी गांव में एक गुफा से आतंकियों के हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। हाल के दिनों में सुरक्षा बल लगातार एक्शन में हैं। बीते 20 दिनों में जम्मू क्षेत्र के अलग-अलग ऑपरेशनों त्राशी-I और KIYA में 6 आतंकियों को मार गिराया जा चुका है। किश्तवाड़ से लेकर सुंदरबनी सेक्टर तक सेना पूरी तरह अलर्ट पर है। ओडिशा के कटक में माइनिंग जॉइंट डायरेक्टर के घर विजिलेंस का छापा, फ्लैट से 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद ओडिशा में विजिलेंस विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी नकद जब्ती करते हुए खनन विभाग के एक सीनियर अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कटक सर्कल के डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस के पद पर तैनात देबब्रत मोहंती को ओडिशा विजिलेंस ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मोहंती पर आरोप है कि उन्होंने एक लाइसेंसधारी कोयला व्यवसायी से उसके कोल डिपो को सुचारू रूप से चलाने और कोयले के परिवहन की अनुमति देने के बदले यह रकम मांगी थी। रेलवे बोर्ड ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को जम्मू तवी तक बढ़ाया रेलवे बोर्ड ने ट्रेन नंबर 26401/26402 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को जम्मू तवी तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी। यह फैसला 23 फरवरी 2026 को आया। नॉर्दर्न रेलवे ने 1 मार्च 2026 से नया शेड्यूल लागू करने की घोषणा की। ट्रेन नंबर 26401 जम्मू तवी से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर दोपहर 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में 26402 श्रीनगर से दोपहर 2 बजे चलेगी और शाम 6:50 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। यात्रा का समय 4 घंटे 55 मिनट हो जाएगा। पहले यह ट्रेन सिर्फ कटरा-श्रीनगर के बीच चलती थी। जम्मू स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग और सुरक्षा कार्य पूरे होने के बाद एक्सटेंशन संभव हुआ। 8 कोच वाली ट्रेन को 20 कोच में अपग्रेड किया गया है। इंडिगो ने 29 मार्च से NMIA से छह शहरों के लिए डायरेक्ट फ़्लाइट्स की घोषणा की इंडिगो ने 29 मार्च 2026 से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) को अहमदाबाद, दीव, गोवा, राजकोट, बेलगाम और कोल्हापुर से जोड़ने वाले नए डायरेक्ट रूट्स की घोषणा की है। एक ऑफिशियल बयान में, एयरलाइन ने कहा कि वह इन रूट्स पर अपने ATR एयरक्राफ्ट चलाएगी, जिससे NMIA से उसके ऑपरेशन्स और मजबूत होंगे और इस इलाके में रीजनल एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। फ्लाइट्स के लिए बुकिंग धीरे-धीरे सभी चैनलों पर शुरू की जा रही हैं, जिसमें इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट www.goIndiGo.in, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट्स के जरिए शामिल हैं। तमिलनाडु में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी तमिलनाडु के विक्रावंदी में पुरानी प्लास्टिक रिसाइक्लिंग फैक्ट्री में मंगलवार को आग लग गई। आग तेजी से फैली और मशीनरी व सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह फैक्ट्री पुरानी प्लास्टिक सामान रिसाइक्लिंग करती थी। आग का सटीक कारण पता नहीं चला, शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी हो सकती है। जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन पर फिलहाल रोक, 1 मार्च को लॉन्चिंग थी जम्मू से श्रीनगर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने कहा, कुछ जरूरी वजहों से 1 मार्च से प्रस्तावित ट्रेन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। दरअसल रेलवे ने मंगलवार शाम को जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का ऐलान किया था। कुछ घंटो बाद आदेश रोक दिया। दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास कार में फायरिंग, अंदर लॉरेंस का वकील बैठा था दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास एक कार में फायरिंग की गई। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक घायल हुआ है। कार में बैठे एक शख्स ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस की लीगल टीम का हिस्सा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 WC, Super 8: Rachin Ravindra strikes twice as Sri Lanka wobble in chase
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- श्रीलंका ने 46 पर 5 विकेट गंवाए:रचिन रवींद्र ने मेंडिस-रत्नायके के बाद शनाका को पवेलियन भेजा; न्यूजीलैंड ने 169 रन का टारगेट दिया है

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment