Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया

    20 hours ago

    दिल्ली के बवाना इलाके में दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर्स के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह तीनों शूटर्स लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे। वे बवाना-मुंडका नहर क्षेत्र में थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। जब टीम ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… चेन्नई कोर्ट ने DMK नेता सिवाजी कृष्णमूर्ति को 3 साल की सजा सुनाई, राज्यपाल और भाजपा नेता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप चेन्नई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने DMK नेता जे. सिवाजी कृष्णमूर्ति को तीन साल की सजा सुनाई है। सिवाजी पर 2023 में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि और भाजपा नेता खुशबू सुंदर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। मामला 16 जून 2023 को DMK की सार्वजनिक सभा से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, सिवाजी कृष्णमूर्ति ने भाषण में राज्यपाल आरएन रवि, खुशबू सुंदर, विपक्ष के नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई और पूर्व मंत्री डी. जयकुमार के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। कैलिफोर्निया में भारतीय छात्र की मौत, 4 दिन से लापता था, IIT मद्रास से बीटेक कर चुका था अमेरिका के कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे भारतीय स्टूडेंट का लापता होने के 4 दिन बाद शव मिला है। छात्र का नाम साकेत श्रीनिवासैया (22) है वो कर्नाटक का रहने वाला था। वो युनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से केमिकल एंड बोयोंमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर्स कर रहा था। भारतीय वाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को ने रविवार को इसकी पुष्टि की। साकेत 12 फरवरी की सुबह से कैलिफोर्निया के बर्कले में लापता था। पुलिस के मुताबिक, उसे आखिरी बार 10 फरवरी को देखा गया था। साकेत आईआईटी मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक पूरा कर चुका था। वह 2026 बैच में यूसी बर्कले के एमएस प्रोग्राम में था। उसने खुद को डीप-टेक इनोवेशंस, सॉफ्ट एंड एक्टिव मटेरियल्स, सेमीकंडक्टर्स और एडवांस्ड मटेरियल्स में रुचि रखने वाला बताया था। दिल्ली में जेल से छूटे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या नई दिल्ली के रोहिणी में जेल से छूटे आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित की पहचान साहिल के तौर पर हुई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि सिर्फ एक राउंड गोली चलाई गई थी। अधिकारियों को शक है कि यह हत्या किसी बड़े गैंगवॉर का हिस्सा हो सकती है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। जांच चल रही है। दिल्ली में इलेक्ट्रिक बेड पर सो रहे आदमी की करंट लगने से मौत नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के त्रि नगर इलाके में इलेक्ट्रिक बेड से करंट लगने से 45 साल के एक आदमी की मौत हो गई। 12 फरवरी को केशव पुरम पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल आई, जिसमें कॉलर ने कहा कि उसके भाई की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान धीरज कौशिक के रूप में हुई। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि एक बिजली का तार और एक इलेक्ट्रिक सॉकेट बेड से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि करंट लगने की वजह बिजली की खराबी या असुरक्षित वायरिंग हो सकती है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Noida's Valentine's Day Murder: Bodies With Gunshots In Car, A WhatsApp Note
    Next Article
    MP-UP, राजस्थान में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट:चेन्नई-उडुपी में घना कोहरा, उत्तराखंड के मुनस्यारी में पारा -25°C

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment