Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट:ठाणे जिले में नाले के पास एक आदमी की बुरी तरह सड़ी हुई लाश मिली

    22 hours ago

    महाराष्ट्र के ठाणे में नाले से पुरुष की लाश बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि शव बुरी तरह से सड़ चुका है। जानकारी मिलने के बाद लोकल मछुआरों की मदद से शव निकाला गया था। डेड बॉडी की पहचान कराई जा रही है। आज की बाकी बड़ी खबरें… ठाणे के कोपर खैराने में एक इमारत का स्लैब गिरने से 11 छात्र घायल, एक गंभीर महाराष्ट्र में ठाणे के कोपर खैराने में एक इमारत का स्लैब गिरने से 11 छात्र घायल हो गए। नवी मुंबई नगर आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया- यह इमारत 1998 में बनी थी। ग्राउंड फ्लोर पर ट्यूशन चल रही थी, जहां 12 छात्र और एक शिक्षक मौजूद थे। पहली मंजिल का स्लैब गिर गया, जिससे बच्चे घायल हो गए। यह घटना गुरुवार शाम 5 से 5:30 बजे के बीच हुई। एक बच्चे की हालत गंभीर है। हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल हैदराबाद में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने के बाद दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना शहर के टोलिचौकी इलाके में गुरुवार को हुई। पुलिस के अनुसार, मजदूर इमारत पर निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी चार मजदूर नीचे गिर गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में दो अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    पंजाब बजट सेशन से पहले ही AAP Vs कांग्रेस:मंत्री ETO बैंड-बाजे लेकर पहुंचे, बाजवा बोले- CM के घर जाकर बजाओ; जाखड़ बोले- गोलियां चलेंगी तो कौन इन्वेस्टमेंट करेगा
    Next Article
    GeoConflict Alert: Iran Strikes US Airbase in Kuwait, Israel Intensifies Lebanon Offensive

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment