Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    BHEL का OFS रिटेल निवेशकों के लिए खुला:₹254 फ्लोर प्राइस तय; शेयर गिरने से डिस्काउंट कम हुआ, पैसा लगाना चाहिए या नहीं

    10 hours ago

    केंद्र सरकार की महारत्न कंपनी बीएचईएल का 'ऑफर फॉर सेल' आज 12 फरवरी से रिटेल निवेशकों के लिए खुल गया है। सरकार इस सेल के जरिए कंपनी में अपनी 3% हिस्सेदारी बेच रही है। इसमें ग्रीनशू ऑप्शन के जरिए 2% अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी रखा गया है। शेयर पर डिस्काउंट 8% से घटकर 2-3% पर आया इसके लिए ₹254 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है। जब सरकार ने इस OFS का ऐलान किया था, तब फ्लोर प्राइस (₹254) बाजार भाव (करीब ₹276) से 8% कम था। लेकिन ऐलान के बाद BHEL के शेयरों में भारी गिरावट आई और यह ₹260 के करीब आ गया। इस गिरावट की वजह से अब निवेशकों को मिलने वाला डिस्काउंट घटकर 2-3% रह गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिस्काउंट कम होने से निवेशकों के लिए यह सौदा अब उतना आकर्षक नहीं रहा जितना पहले लग रहा था। हालांकि अब भी इसमें निवेश किया जा सकता है। ₹355 का टारगेट और 2.23 लाख करोड़ का ऑर्डर बुक ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए मध्यम अवधि के लिए ₹355 का टारगेट दिया है। तर्क है कि भारत को 2047 तक अपनी थर्मल क्षमता को 340 GW तक ले जाना है। पिछले 5-6 सालों की सुस्ती के बाद सितंबर 2022 से थर्मल सेक्टर में नया निवेश शुरू हुआ है। BHEL के पास फिलहाल 2.23 लाख करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं, जो भविष्य में अच्छी कमाई का संकेत देते हैं। थर्मल पावर के अलावा, BHEL न्यूक्लियर एनर्जी और कोल गैसीफिकेशन (कोयले से गैस बनाना) के क्षेत्र में भी काम कर रही है। भारत ने 2047 तक न्यूक्लियर क्षमता को 8.8 GW से बढ़ाकर 100 GW करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें BHEL इकलौती घरेलू टर्बाइन मेकर है। महंगी वैल्यूएशन और रिस्क से रहें सावधान बोनन्जा के रिसर्च एनालिस्ट अभिनव तिवारी का कहना है कि निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भले ही कंपनी का ऑर्डर बुक 2 लाख करोड़ रुपए के पार है, लेकिन मुनाफे का अनुपात (ROIC और ROCE) अभी भी कम है। उनके मुताबिक, बाजार पहले ही भविष्य की रिकवरी को कीमत में शामिल कर चुका है। प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने का रिस्क और पीएसयू शेयरों पर दबाव को देखते हुए नए निवेश के लिए यह थोड़ा रिस्की हो सकता है। तीसरी तिमाही में मुनाफा 200% से ज्यादा बढ़ा BHEL का दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 206% बढ़कर ₹382 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹125 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू भी 16% बढ़कर ₹8,473 करोड़ पर पहुंच गया। कामकाज में सुधार और ऑपरेशंस पर बेहतर पकड़ के चलते कंपनी के मुनाफा बढ़ा है। निवेश से पहले इन 3 बातों का रखें ध्यान: सरकार के खाते में जाएगी पूरी रकम यह एक 'ऑफर फॉर सेल' है, जिसमें प्रमोटर यानी भारत सरकार अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। इसका मतलब है कि शेयरों की बिक्री से मिलने वाली पूरी रकम सरकार के खाते में जाएगी। इससे कंपनी के कर्ज या बैलेंस शीट पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। सरकार के पास अभी 63% से ज्यादा हिस्सेदारी वर्तमान में BHEL की प्रमोटर भारत सरकार है। सरकार की कंपनी में कुल 63.17% हिस्सेदारी है। इस 5% हिस्सेदारी की बिक्री के बाद भी कंपनी पर सरकार का नियंत्रण बना रहेगा। विनिवेश के तहत सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य विकास के कामों के लिए फंड जुटा रही है। नॉलेज बॉक्स: OFS, फ्रेश ऑफर, ग्रीन शू ऑप्शन, फ्लोर प्राइस समझें
    Click here to Read More
    Previous Article
    बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी:51 पार्टियां मैदान में, NCP नेता बोले- पूरा भरोसा हमारा गठबंधन सरकार बनाएगा
    Next Article
    सिंगर मीका सिंह ने की राजपाल यादव की मदद:11 लाख रुपए देने का ऐलान किया; बोले- सिर्फ पोस्ट मत करो, मदद करो

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment