Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बालाजी टेलीफिल्म्स, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और सुधीर चौधरी मिलकर फिल्म बनाएंगे:‘द टेरर रिपोर्ट’ पॉलिटिकल थ्रिलर होगी, इसमें भारत में हुए आतंकी हमलों और देश का रिएक्शन दिखेगा

    16 hours ago

    बालाजी टेलीफिल्म्स, एलिप्सिस एंटरटेनमेंट और पत्रकार सुधीर चौधरी की कंपनी एस्प्रिट प्रोडक्शंस मिलकर फिल्म “द टेरर रिपोर्ट” बना रहे हैं। यह एक पॉलिटिकल थ्रिलर होगी। फिल्म में भारत में हुए आतंकी हमलों और उनके जवाब में देश की कार्रवाई को दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन विष्णु वर्धन करेंगे, जो 2021 की देशभक्ति फिल्म “शेरशाह” के लिए जाने जाते हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई दिखेगी यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी और भारत पर हुए आतंकी हमलों और उनके खिलाफ देश की सख्त प्रतिक्रिया को दिखाएगी। “द टेरर रिपोर्ट” को 2024 में आई "“द साबरमती रिपोर्ट” का अगला भाग (सीक्वल) बताया जा रहा है। यह सीमा पार से होने वाले आतंकवाद के खिलाफ भारत की लंबी लड़ाई को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। फिल्म में जांच-पड़ताल, खुफिया एजेंसियों के ऑपरेशन और लोगों की भावनात्मक कहानियों का मिश्रण देखने को मिलेगा। यह आधुनिक भारत की सुरक्षा से जुड़ी हालिया और महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित होगी। प्रोड्यूसर टीम इस फिल्म को एकता कपूर, शोभा कपूर, तनुज गर्ग, अतुल कासबेकर और सुधीर चौधरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें कि "द साबरमती रिपोर्ट" साल 2024 में रिलीज हुई थी, जिसमें विक्रांत मैसी और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में थे। वह फिल्म 2002 के गोधरा कांड की घटना पर आधारित है। -------------------------------------------
    Click here to Read More
    Previous Article
    'I intend to go back to my country': Exiled Ugandan opposition leader Bobi Wine • FRANCE 24
    Next Article
    ¿Qué se exportarán mutuamente la Unión Europea y Australia sin aranceles?

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment