Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बरसाना में दुल्हन की तरह सजीं सखियां, लड्डूमार होली खेली:अबीर की मटकी-लड्डू लेकर पहुंचीं, जमकर डांस किया

    23 hours ago

    मथुरा के बरसाना में मंगलवार को राधारानी (लाडलीजी) मंदिर में लड्डूमार होली खेली गई। महंतों ने मंदिर की छत पर बनी सफेद छतरी से लड्‌डू लुटाए। वहीं, भक्तों ने लड्‌डू लूटकर प्रसाद के रूप खाया। इससे पहले होली के गीत गाए गए। फिर भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। महिलाओं और बच्चों ने डांस किया। लड्डूमार होली देखने और खेलने के लिए 10 लाख श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। इनमें विदेशी टूरिस्ट भी शामिल रहे। इससे पहले दोपहर में बरसाना की सखियां दुल्हन की तरह सज-धजकर नंदबाबा मंदिर पहुंचीं। वो सिर पर अबीर की मटकी और लड्डू लेकर पहुंचीं। नंदबाबा मंदिर में सखियों ने नृत्य किया और फाग गीत गाए। साथ ही लड्डू लुटाए गए। फिर नंदबाबा मंदिर में होली खेलने का निमंत्रण दिया। लड्डूमार होली के लिए बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव में करीब 100 क्विंटल लड्डू तैयार किए गए थे। शगुन के लड्डू लाडलीजी मंदिर की रसोई में बनाए गए। रंग के लिए टेसू के फूलों का इस्तेमाल किया गया। इसके लिए मध्यप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से 1 हजार क्विंटल फूल मंगवाए गए थे। बरसाना में लड्डूमार होली की 6 तस्वीरें- लड्डूमार होली का बारे में जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; 7 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 55/2:सईम अयूब 7, कप्तान आगा 5 रन बनाकर आउट; इंग्लैंड के आर्चर-डॉसन को विकेट
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; 8 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 61/2:सईम अयूब 7, कप्तान आगा 5 रन बनाकर आउट; इंग्लैंड के आर्चर-डॉसन को विकेट

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment