Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बरसाना से गुलाल की मटकी लेकर नंदबाबा मंदिर पहुंची सखियां:दुल्हन की तरह सजी, झूमते हुए मना रहीं रंगोत्सव; श्रीजी मंदिर में आज लड्डूमार होली

    12 hours ago

    मथुरा के बरसाना में होली का रंग उत्सव शुरू हो गया है। श्रीजी मंदिर मंदिर में भक्त गुलाल उड़ाकर जश्न मना रहे हैं। महिलाएं और बच्चे डांस कर रहे हैं। पूरा परिसर रंगों से सराबोर है। हर तरफ रंग और अबीर उड़ते दिखाई दे रहे हैं। दोपहर में नंदबाबा मंदिर में होली का निमंत्रण देने के लिए भक्त सिर पर अबीर की मटकी और लड्डू लेकर पहुंचे। उनके साथ सखियां भी सज धज कर नाचते गाते पहुंची। यहां होली का निमंत्रण स्वीकार होने के बाद लड्डू लुटाए जाएंगे। शाम को वापस श्रीजी मंदिर वापस आएंगे। यहां लड्डू की होली होगी। बरसाना, वृंदावन, मथुरा, गोवर्धन और नंदगांव की दुकानों में में करीब 10 हजार किलो लड्डू बनाए गए हैं। जो कि मंदिर की अटारी (छत) से लुटाए जाएंगें। लड्डू लूटने के लिए श्रद्धालु नीचे आंगन में बड़ी संख्या में इकट्ठा होते हैं। मंदिर में रंग गुलाल उड़ाया जा रहा है। देश-विदेश से आए भक्त श्रीजी मंदिरमंदिर में इकट्ठा हैं। मंदिर के पुजारी भजन गा रहे हैं। पूरा परिसर 'जय राधे जय कृष्णा' के भजन से गूंज उठा है। हर कोई आज भक्ति में सराबोर दिखाई दे रहा है। अब लड्डूमार मार होली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read More
    Previous Article
    Firoz Merchant: UAE-based Indian Philanthropist who has helped release over 20,000 prisoners
    Next Article
    MP News : राहुल-खड़गे की सभा में आने वालों को पुलिस ने रोका: मोदी-ट्रम्प डील के खिलाफ प्रदर्शन

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment