Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बस-वैन में आमने-सामने की भिड़ंत, 5 की मौत:भिंड में नेशनल हाईवे पर गाड़ी के परखच्चे उड़े; यात्री अंदर ही फंस गए, 7 लोग गंभीर

    10 hours ago

    भिंड में शुक्रवार देर रात बस और वैन आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुआ। गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के अनुसार, ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को एंबुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया। फिलहाल, घायलों का ग्वालियर में इलाज जारी है। टीआई ने बताया कि अभी दो मृतकों की पहचान हुई है। इनके नाम अतुल शिवहरे निवासी फूप और जगदीश भदौरिया निवासी स्योड़ा गांव अकोड़ा है। बाकी के शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस परिजनों का पता लगाने के लिए दस्तावेजों और वाहन नंबर के आधार पर जांच कर रही है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ है। हो सकता है दोनों वाहन तेज रफ्तार में हों। हादसे की जांच जारी है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें ये हुए घायल खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Is YouTuber Spill Sesh’s house burglary a hate crime?
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के इंफाल वेस्ट में उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार-गोला-बारूद बरामद; 30 एकड़ की अवैध पोस्ता खेती नष्ट

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment