Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बेटी के साथ दुबई में फंसीं लारा दत्ता भारत लौटीं:बोलीं- वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि वह मेरा आखिरी वीडियो हो सकता था

    8 hours ago

    मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के बीच दुबई में फंसीं एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनकी 14 साल की बेटी सुरक्षित रूप से मुंबई लौट आई हैं। लारा ने बताया कि दुबई के जेबेल अली पोर्ट के पास बमबारी के कारण स्थिति चिंताजनक थी। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह उनका आखिरी मैसेज भी हो सकता था। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में लारा दत्ता ने बताया कि उनका घर जेबेल अली पोर्ट से लगभग 10 किलोमीटर दूर है, जहां लगातार बमबारी हो रही थी। उन्होंने कहा कि परिवार के पास लौटने के लिए उन्होंने जोखिम उठाने का फैसला किया। लारा ने बताया कि वे दो घंटे की यात्रा करके फुजैराह पहुंचीं। इससे एक दिन पहले ही फुजैराह पोर्ट और ऑयल रिफाइनरी पर भी हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि यह सफर काफी डराने वाला था। एयरपोर्ट पर भी सुनाई दे रहे थे धमाके लारा दत्ता ने बताया कि एयरपोर्ट पर भी धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं और सभी को उम्मीद थी कि कोई हमला न हो। उन्होंने एयरलाइंस की भी सराहना की और कहा कि इस अनुभव का असर उनकी बेटी पर पड़ सकता है। लारा ने बताया कि मजाक में उन्होंने अपने को-स्टार अक्षय कुमार से कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था, जैसे वह फिल्म एयरलिफ्ट 2 का हिस्सा हों। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो एक निजी कारण से शेयर किया था। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ अकेले एक जोखिम भरी यात्रा पर निकलने वाली थीं और उस समय स्थिति को लेकर काफी अनिश्चितता थी। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके मन में यह भी ख्याल आया कि शायद यह वीडियो आखिरी मैसेज हो सकता है। इसी वजह से उन्होंने इसे पोस्ट करने का फैसला किया। लारा दत्ता पिछले तीन साल से दुबई में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वहां एक फेमस टेनिस कोच के साथ ट्रेनिंग कर रही है। उस समय उनके पति महेश भूपति काम के सिलसिले में लंदन में थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो लारा दत्ता जल्द ही अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन:राजस्थान में सिलेंडर की शवयात्रा निकाली; पंजाब में लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत
    Next Article
    Pakistan PM Sharif Meets Saudi Crown Prince, Assures Full Support Amid West Asia Tensions

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment