Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बठिंडा में किसानों-पुलिस में टकराव:पत्थरबाजी हुई तो आंसू गैस के गोले दागे; पटियाला-संगरूर में भी झड़प, कई किसान हिरासत में

    13 hours ago

    भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में बठिंडा शहर की ओर निकाले गए मार्च को पुलिस ने रोक दिया। ये किसान बठिंडा में डिप्टी कमिश्नर (DC) के ऑफिस के बाहर धरना देने जा रहे थे। जिसके बाद किसान रामपुराफूल से पहले बठिंडा-चडीगढ़ हाईवे पर अपनी मांगों को लेकर धरना देकर बैठ गए। पुलिस फोर्स किसानों को रोकने के लिए पहुंची, लेकिन किसान नहीं माने। जिंदओद गांव में किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। इसके बाद किसनों को रोकने के लिए पुलिस ने गांव में बड़ी टुकड़ी भेजी, इस दौरान पथराव होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे और कई किसानों को हिरासत में ले लिया। SSP ने कहा कि स्थिति कंट्रोल करने के लिए पुलिस अपने हाथों का इस्तेमाल कर रही है। उधर, हाईवे जाम होने के कारण पुलिस ने बठिंडा से चंडीगढ़ जाने वाले ट्रैफिक को गांवों के रास्ते से डायवर्ट किया गया है। इसी दौरान बठिंडा आ रहे किसानों के साथ पटियाला के समाना में पुलिस के साथ झड़प हुई। जिसके बाद पुलिस ने किसानों को डिटेन किया है। इसके अलावा संगरूर के गांव शेरों में भी किसानों के बीच धक्कामुक्की हुई। जिसके बाद कई किसान हिरासत में लिए गए हैं। किसानों की मुख्य मांग जेल में बंद उनके 2 साथियों, बलदेव सिंह (गांव चाओके) और शगनदीप सिंह (गांव जियोंद) की तत्काल रिहाई है। ये दोनों 9 महीनों से अधिक समय से जेल में हैं। प्रदर्शन से जुड़ीं PHOTOS…. क्या है पूरा मामला… 6 फरवरी को भी झड़प हुई, आंसू गैस छोड़ी आज डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाना था। इससे पहले 6 फरवरी को भी इसी जगह पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी, जिसमें पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। प्रदर्शन से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    चीनी रोबोट को अपना बताने पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद में:दावा- सरकार ने AI समिट कैम्पस खाली करने को कहा; पवेलियन की बिजली काटी
    Next Article
    चीनी रोबोट को अपना बताने पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद में:दावा- सरकार ने AI समिट कैम्पस खाली करने को कहा; बिजली काटी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment