Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चांदी 13 दिन में ₹1.27 लाख सस्ती:₹2.58 लाख प्रति किलो पर आई, सोना ₹20,008 गिरकर ₹1.56 लाख पर आया

    16 hours ago

    सोने-चांदी के दाम में लगातार दो दिन की बढ़त के बाद आज 11 फरवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत 1,009 रुपए गिरकर 2,58,091 रुपए किलो पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2,59,100 रुपए किलो थी। वहीं, ये अपने ऑल टाइम हाई से 1,27,842 रुपए सस्ती हो चुकी है। 29 जनवरी को चांदी कीमत 3,85,933 रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 142 रुपए घटकर 1,56,113 रुपए पर आ गई है। इससे पहले 10 फरवरी को इसके दाम 1,56,255 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। सोना भी अपने ऑल टाइम से 20,008 रुपए सस्ता हो चुका है। इसकी कीमत भी 29 जनवरी को 1,76,121 के अपने सबस ऊपरी स्तर पर थी। चांदी ऑल टाइम हाई से 1.27 लाख सस्ती हुई अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है। ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read More
    Previous Article
    उत्तराखंड के 5 जिलों में महाशिवरात्रि पर 'मीट बैन':कांवड़ यात्रा के रास्तों पर चेकिंग तेज, DM बोले- नए निर्देश जारी करेंगे
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- रहमानुल्लाह गुरबाज की हाफ सेंचुरी:एनगिडी ने एक ओवर में दो विकेट लिए, AFG 79/3; साउथ अफ्रीका ने 187 रन बनाए

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment