Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चांदी आज ₹20,000 सस्ती, ₹2.68 लाख आई:सोना ₹7,000 सस्ता होकर ₹1.58 लाख हुआ, प्रॉफिट बुकिंग से दाम गिरे

    9 hours ago

    गोल्ड और सिल्वर मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग की वजह से गिरावट है। आज 3 मार्च को वायदा बाजार में चांदी करीब 20 हजार रुपए (7%) गिर गई। 1 किलो चांदी का भाव 2.58 लाख रुपए पर आ गया है। सोमवार को ये 2.78 लाख रुपए पर थी। वहीं, सोने में भी करीब 7 हजार रुपए (4%) की गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1.59 लाख रुपए पर आ गया है। सोमवार को ये 1.66 लाख रुपए पर था। सर्राफा बाजार आज बंद, 2 मार्च को चांदी 23 हजार बढ़ी सर्राफा बाजार आज बंद है। इससे पहले 2 मार्च को चांदी 23 हजार रुपए और सोना 8 हजार रुपए महंगा हुआ था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 2.90 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1.67 लाख रुपए पहुंच गया था। प्रॉफिट बुकिंग के कारण गिरे दाम सोमवार को अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की मांग अचानक बढ़ गई थी, जिससे कीमतों में बड़ा उछाल आया था। वहीं, आज होली के चलते दिन में बाजार बंद रहने के बाद जब शाम को ट्रेडिंग शुरू हुई, तो निवेशकों ने जमकर प्रॉफिट बुकिंग की। सोना इस साल ₹34 हजार और चांदी ₹60 हजार महंगी इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.67 लाख रुपए पर पहुंच गया है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 34 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 60 हजार रुपए महंगी हुई है। एक्सपर्ट्स: सोना 1.72 लाख और चांदी 3.30 लाख जा सकती है LKP सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, "आने वाला हफ्ता अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के लिहाज से काफी अहम है। वहां के मैन्युफैक्चरिंग और बेरोजगारी के आंकड़े आने वाले हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की पॉलिसी का अंदाजा लगेगा। तकनीकी तौर पर जब तक सोना ₹1,64,000 के ऊपर है, तब तक इसमें मजबूती बनी रहेगी। ऊपर की तरफ ₹1,72,000 का स्तर पार होने पर यह और ऊपर जा सकता है।" वहीं, एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर का कहना है कि "सोना अभी कंसोलिडेशन (स्थिरता) के दौर में है, लेकिन इसका ट्रेंड पॉजिटिव है। अगर चांदी ₹2.50 लाख से ₹2.70 लाख के बीच टिकी रहती है, तो यह दोबारा ₹3.20 लाख से ₹3.30 लाख तक जा सकती है।" अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी: ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है। आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ बहुत तेजी से पिघलेगी। स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आ सकती है। क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'They died for Iran or Israel': Megyn Kelly’s remark on fallen US soldiers sparks online backlash
    Next Article
    When war shakes markets: Why commercial diplomacy is the world’s best inflation shield

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment