Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चांदी ₹2,505 बढ़कर ₹2.65 लाख किलो पर पहुंची:10 ग्राम सोना ₹233 गिरकर ₹1.59 लाख पर आया, कैरेट के हिसाब से देखें कीमत

    14 hours ago

    सोने के दाम में आज यानी 25 फरवरी को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 233 रुपए गिरकर 1,59,008 रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1,59,241 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज 2,505 रुपए बढ़कर 2,65,417 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 2,62,912 रुपए किलो थी। इस साल सोना 26,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हुई इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 26,000 रुपए और चांदी 35,000 रुपए महंगी हो चुकी है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑल टाइम हाई भी बनाया था। सोने-चांदी के दाम में तेजी के 3 प्रमुख कारण 2025 में सोना ₹57 हजार महंगा हुआ 1.80 लाख तक जा सकता है सोना इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS के अनुसार सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था। अब अनुमान है कि 2026 में यह खरीदारी बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही, गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश भी बढ़कर 825 टन होने की उम्मीद है। UBS को पूरा भरोसा है कि 2026 में सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, साल के बीच तक सोना 6,200 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू सकता है। अगर रुपए के हिसाब से बात करें तो सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Labour Unrest At Indian Oil's Panipat Refinery, Work Stops Amid Clashes
    Next Article
    Aston Martin Layoffs: Luxury Carmaker Slashes 20% Jobs Amid Debt And Tariff Pressure

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment