Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में टूटा रोपवे..16 घायल, 1 मौत:20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली, चट्टान से टकराई; केबल कैसे टूटा इसकी जांच होगी

    1 day ago

    छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में रोपवे टूटने से 16 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक युवती की मौत हो गई। सभी रविवार (22 मार्च) को चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन माता के दर्शन करने आए थे। सुबह 10:30 बजे माता के दर्शन कर रोपवे से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक केबल टूट गया। ट्रॉली में सवार श्रद्धालु 20 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे गिरे। ट्रॉली पहाड़ी की चट्टान से टकराई। हादसे में एक युवती की जान चली गई। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।इनमें 4 की हालत गंभीर बनी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, पहली ट्रॉली के नीचे गिरने से ऊपर जा रही दूसरी ट्रॉली का भी बैलेंस बिगड़ा। इसमें सवार लोग भी घायल है। घायलों में ज्यादातर रायपुर के रहने वाले हैं। महासमुंद कलेक्टर ने कहा है कि रोपवे का केबल कैसे टूटा ये जांच के बाद पता लग सकेगा। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। दर्शन करके लौटते समय हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु दर्शन करके रोपवे से लौट रहे थे। केबल टूटने के बाद ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। लगभग 20 फीट नीचे पहाड़ी की चट्टान से जा टकराई। इस जोरदार झटके के कारण ट्रॉली में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु दहशत में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को निजी वाहनों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। नवरात्रि के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ चैत्र नवरात्रि के कारण खल्लारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। स्थानीय लोगों ने रोप-वे के नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय-समय पर इसका मेंटेनेंस किया जाता तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। खल्लारी माता मंदिर जाने के लिए 800 सीढ़ियां महासमुंद से 25 किलोमीटर दक्षिण की ओर खल्लारी गांव की पहाड़ी के शीर्ष पर खल्लारी माता का मंदिर स्थित है। हर साल क्वांर और चैत्र नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ इस दुर्गम पहाड़ी में दर्शन के लिए आती है। हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर मेले लगता है। मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 800 सीढ़ियां चढ़नी होती है। ऐसी मान्यता है कि महाभारत युग में पांडव अपनी यात्रा के दौरान इस पहाड़ी की चोटी पर आए थे। ………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… डोंगरगढ़ में रोप-वे ट्रॉली टूटकर गिरी: बाल-बाल बचे पूर्व गृहमंत्री पैकरा; प्रदेश महामंत्री भारत वर्मा को गंभीर चोट, रायपुर रेफर छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में शुक्रवार को हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी रोपवे की एक ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई। इस हादसे में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर ले जाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    नीतीश कुमार का दोबारा JDU अध्यक्ष बनना लगभग तय, सरकार में क्या भूमिका निभाएंगे निशांत, जानें
    Next Article
    IPL की प्रैक्टिस छोड़, वैभव सूर्यवंशी ने थामा कैमरा:हेलमेट उतारकर कहा-अपने हीरो को देख लो, थोड़ी देर शूटिंग की, फिर बोले- क्रिकेट ही ठीक है

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment