Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    छत्तीसगढ़ में बारिश-ओले का अलर्ट, 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान:राजस्थान में पारा 35 डिग्री पहुंचा, होली तक और बढ़ेगी गर्मी; हिमाचल में कल से बर्फबारी

    11 hours ago

    देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज भी अलग-अलग है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में ओले गिरने की आशंका है। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, बालाघाट और दिंडोरी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। हालांकि कुछ हिस्सों में धूप भी निकलेगी। मंगलवार को छिंदवाड़ा, सिवनी और दक्षिण-पूर्वी बैतूल में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक दर्ज हुई। वहीं राजस्थान में दिन में पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने राज्य में बुधवार से तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना जताई है। होली तक राज्य के कुछ शहरों का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इधर भारतीय विभाग ने आज दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है। दिन के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार को दिल्ली में गर्म मौसम रहा।सफदरजंग में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री, लोधी रोड में 29.6 डिग्री और रिज में 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिन का मौसम का अनुमान… 26 फरवरी- छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और गिरावट के बाद फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी की संभावना है। यानी यह बदलाव अस्थायी है, लेकिन मार्च की दस्तक से पहले मौसम विभाग ने राहत और सतर्कता, दोनों के संकेत दिए हैं। 27 फरवरी- हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव होगा। इसके कारण चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। अन्य भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मासूम शर्मा ने 'म्यूजिक' में पूरी की दूसरी मास्टर डिग्री:रोहतक के कॉलेज से ग्रेजुएशन, अमृतसर के खालसा कॉलेज से MA की; बोले-अचीवमेंट फैंस को समर्पित
    Next Article
    सरकार को 7 महीने पहले लगी बैंक फ्रॉड की भनक:ACS ने अलर्ट किया; हरियाणा के अफसरों ने प्राइवेट बैंकों में जमा कराए ₹590 करोड़

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment