Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    डीके शिवकुमार का आरोप-कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर हुए:राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए खरीदने आए 4 लोग; 2 हिरासत में

    8 hours ago

    कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। डीके शिवकुमार ने बताया कि ओडिशा के चार लोग बेंगलुरु के पास बिदादी स्थित एक रिसॉर्ट में पहुंचे थे, जहां ओडिशा कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं। उन्होंने विधायकों को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने के बदले 5-5 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और तुरंत पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दी। उनके मुताबिक चार लोगों में से दो मौके से भाग गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों के पास ब्लैंक चेक भी मिले हैं। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है और मामले में शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शिवकुमार ने इसे बीजेपी का ऑपरेशन लोटस बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता बोले- ऑफर ठुकराने पर जान से मारने की धमकी इस मामले में ओडिशा कांग्रेस विधायक दल के डिप्टी लीडर अशोक कुमार दास ने भी बिदादी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि चार अज्ञात लोगों ने कुछ विधायकों से संपर्क कर उन्हें राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग करने के लिए करोड़ों रुपये का ऑफर दिया। दास ने यह भी आरोप लगाया कि जब विधायकों ने ऑफर ठुकरा दिया तो उन्हें ओडिशा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बेंगलुरु में रुके थे 8 विधायक ओडिशा के आठ कांग्रेस विधायक 12 मार्च से बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। राज्यसभा चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के चलते उन्हें यहां लाया गया था। ओडिशा की 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव सोमवार को चुनाव होने हैं। कांग्रेस और बीजू जनता दल ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है, जबकि बीजेपी ने अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। ओडिशा की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है, जिसमें भाजपा को दो और बीजेडी को एक सीट मिलने की संभावना है। चौथी सीट पर भाजपा और बीजेडी प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। BJP-BJD ने कैंडिडेट्स घोषित किए BJD ने संतृप्त मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, और BJP ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए ओडिशा पार्टी प्रमुख मनमोहन सामल और सुजीत कुमार के नाम का ऐलान किया है। बीजू जनता दल ने गुरुवार को पार्टी के सभी विधायकों के लिए 'थ्री-लाइन व्हिप' जारी किया। इसमें विधायकों को निर्देश दिया गया कि वे भुवनेश्वर में होने वाली पार्टी की बैठकों में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। विधायकों से कहा गया है कि वे 13 और 14 मार्च को नवीन निवास पहुंच जाएं। भाजपा के 82 विधायक पारादीप में रुके भाजपा ने भी 14 मार्च को अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया था। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद सुजीत कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के समर्थन में रणनीति बनाने के लिए यह कदम उठाया है। भुवनेश्वर स्थित भाजपा मुख्यालय में बैठक के बाद मंत्री और विधायक दो लग्जरी बसों से पारादीप के लिए रवाना हुए थे। सभी विधायक पारादीप में दिलीप राय के होटल में ठहरे हुए हैं। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस ने हरियाणा में विधायकों लंच पर बुलाकर हिमाचल भेजा राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है। हरियाणा में 2 राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधायकों को लंच पर बुलाया। सूत्रों के मुताबिक इन विधायकों को 5 जोड़ी कपड़े साथ लाने कहा गया। इसके बाद शाम को उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Here’s What Happened in the War in the Middle East on Sunday
    Next Article
    FOB removal for flyover work a collateral damage

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment