Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एअर इंडिया-इंडिगो के बाद अकासा की भी टिकटें महंगी:घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर कल से ₹1300 तक फ्यूल सरचार्ज लगेगा, वजह- जेट फ्यूल महंगा

    8 hours ago

    एअर इंडिया-इंडिगो के बाद अब अकासा एयर की फ्लाइट्स भी कल से महंगी हो जाएंगी। एयरलाइन कंपनी ने रविवार से सभी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है। अकासा एयर ने कहा कि 15 मार्च को रात 12:01 बजे के बाद बुक किए जाने वाले टिकटों पर 199 रुपए से लेकर 1,300 रुपए तक का एडिशनल सरचार्ज वसूला जाएगा। मिडिल ईस्ट तनाव और अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग की वजह से जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाना पड़ रहा है। अकासा एयर के कहा कि अगर आपने 15 मार्च रात 12:01 बजे से पहले टिकट बुक कर लिया है, तो आपको अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा। यह सरचार्ज 'पर सेक्टर' यानी एक तरफ की यात्रा के हिसाब से लगेगा और इसकी राशि फ्लाइट की दूरी (फ्लाइट ड्यूरेशन) पर निर्भर करेगी। इंडिगो-एअर इंडिया भी बढ़ा चुकी हैं किराया स्पाइसजेट ने सरकार से राहत मांगी स्पाइसजेट के फाउंडर अजय सिंह ने कहा कि अगर तेल की कीमतें इसी तरह ऊंची रहीं, तो एयरलाइंस के पास सरचार्ज लगाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जेट फ्यूल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी और वैट (VAT) में कटौती की जाए। उनके मुताबिक, तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जाना इंडस्ट्री के लिए खतरनाक है। जेट फ्यूल की कीमतें 2 गुना हुईं 28 फरवरी को शुरू हुई ईरान-इजराइल जंग और होर्मुज रूट प्रभावित होने के बाद से तेल की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस वजह से क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत आज 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। हाल ही में इसकी कीमत करीब 120 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थी। वहीं कई देशों में जेट फ्यूल की कीमतें संघर्ष शुरू होने के बाद से दोगुनी हो चुकी हैं। जंग से पहले जेट फ्यूल की कीमतें लगभग 85 से 90 डॉलर प्रति बैरल थीं, जो अब बढ़कर 150 से 200 डॉलर प्रति बैरल के बीच पहुंच गई है। वहीं मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण दुनियाभर में अब तक 40,000 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल भी हुई हैं। एयरलाइंस के लिए सबसे बड़ा खर्च होता है जेट-फ्यूल जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने के चलते दुनियाभर की एयरलाइंस ने न सिर्फ टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, बल्कि अपने भविष्य के वित्तीय अनुमानों यानी फाइनेंशियल आउटलुक को भी वापस लिया है। एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% होती है। तेल की कीमतों में आए इस अचानक बदलाव ने एयरलाइंस के बजट को बिगाड़ दिया है। एयर न्यूजीलैंड और क्वांटास जैसी बड़ी कंपनियों ने भी साफ कर दिया है कि वे बढ़े हुए खर्च का बोझ यात्रियों पर डालेंगे। सुरक्षा के कारण रास्ता लंबा होने से भी खर्च बढ़ा युद्ध की स्थिति के कारण कई एयरलाइंस ने पश्चिम एशिया और उसके आसपास के एयरस्पेस का इस्तेमाल बंद कर दिया है। सुरक्षा कारणों से विमानों को अब घूमकर जाना पड़ रहा है। लंबे रूट का मतलब है ज्यादा फ्यूल की खपत और ऑपरेशनल कॉस्ट ज्यादा होना। दुनियाभर में इन एयरलाइंस ने भी किराया बढ़ाया ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया के बाद इंडिगो की भी टिकटें महंगी: घरेलू उड़ानों पर ₹425 और इंटरनेशनल पर ₹2300 तक एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा, वजह- जेट फ्यूल महंगा एअर इंडिया के बाद इंडिगो की फ्लाइट्स भी कल से महंगी हो जाएंगी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी ने शुक्रवार को सभी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 'फ्यूल सरचार्ज' लगाने की घोषणा की है। एयरलाइन ने बताया कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी जंग की वजह से जेट फ्यूल की कीमतें 85% तक बढ़ गई हैं। इस कारण घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स की टिकटों पर ₹425 से ₹2300 तक सरचार्ज लगाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    मोदी बोले- बंगाल में निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा:TMC के अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगी; ममता की मंत्री बोलीं- मुझे ईंट मारी गई
    Next Article
    Brazil Ex-President Jair Bolsonaro Critical, Hospitalised With Pneumonia While Serving Prison Term

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment