Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट में खराबी, वापस लौटी:7 घंटे हवा में रही; 15 मार्च को भी न्यूयॉर्क से आते समय डायवर्ट करना पड़ा था

    8 hours ago

    नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350 विमान गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आया। यह विमान करीब सात घंटे तक हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। करीब चार घंटे बाद, जब वह सऊदी अरब के एयरस्पेस में था, तब उसे वापस लौटाने का फैसला लिया गया। कुल मिलाकर विमान करीब सात घंटे तक हवा में रहने के बाद दोपहर करीब 12:30 बजे दिल्ली वापस पहुंचा। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI111 ने संदिग्ध तकनीकी समस्या के चलते एहतियातन वापस लौटने का फैसला किया। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और अब उसकी तकनीकी जांच की जा रही है, जिसमें कुछ समय लग सकता है। सूत्रों के अनुसार, विमान में उड़ान के दौरान कुछ असामान्य आवाजें सुनी गईं। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया और कहा कि उन्हें जल्द से जल्द लंदन पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, A350-900 (VT-JRF) विमान को पहले भी 15 मार्च को तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा था। तब न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान को आयरलैंड के शैनन शहर की ओर डायवर्ट करना पड़ा था। एअर इंडिया ने A350-900 विमान का संचालन जनवरी 2024 से शुरू किया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Reality of doing business': FIFA VC remark sparks debate ahead of World Cup
    Next Article
    इस बार IPL की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:पिछले साल की भगदड़ के चलते BCCI का फैसला, फाइनल में ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी होगी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment