Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एक्टर एमी विर्क का परिवार UAE में फंसा:बेटी कह रही- पापा, कुछ भी हुआ तो बेड के नीचे छिप जाऊंगी; पंजाब सरकार का हेल्पलाइन नंबर जारी

    15 hours ago

    इजराइल और अमेरिका के ईरान खिलाफ छेड़े युद्ध से खाड़ी देशों में हालात बिगड़े हैं। इससे बड़ी संख्या में भारतीय भी दुबई, कतर, दोहा, UAE, आदि जगहों पर फंस गए हैं। इसी बीच एक्टर-सिंगर एमी विर्क ने अपडेट दिया है कि UAE में उनकी पत्नी और बेटी फंसे हुए हैं। विर्क ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उनकी बेटी बोल रही है- पापा, जब भी कुछ अनहोनी होगी तो मैं बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। आप टेंशन मत लो। एक्टर का कहना है कि मिडिल ईस्ट से आ रही हर खबर पर उनकी नजर है। उन्होंने फंसे हुए अन्य लोगों और परिवारों की भी सलामती के लिए प्रार्थना की है। इसके अलावा मानसा का एक कपल भी दुबई में फंसा हुआ है। वह हनीमून मनाने गया था। पंजाबियों के विदेश में फंसने के मामले बढ़ते देख पंजाब सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन पर फोन कर लोग मदद मांग सकते हैं। पहले जानिए, सोशल मीडिया पर एक्टर ने क्या लिखा… एक्टर की सोशल मीडिया पोस्ट… पंजाब सरकार ने हेल्पलाइन चालू की खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार ने हेल्पलाइन शुरू की है। इसकी जानकारी खुद CM भगवंत मान ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपना कंट्रोल रूम बनाया है। यहां संपर्क कर लोग अपने परिवारों के लिए मदद मांग सकते हैं। सरकार खुद भी खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों के आंकड़े जुटाने में लगी है। इसके लिए सरकार लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं या उसके परिवार का सदस्य इन खाडी देशों में फंसा है, तो वह तुरंत संपर्क करे। इसके लिए NRI विंग का कंट्रोल रूम बनाया है, जो 24 घंटे एक्टिव है। इसके लिए फोन नंबर- 0172-2260042 और 0172-2260043 पर संपर्क कर सकते हैं। या फिर वॉट्सऐप नंबर +91 94787 79112 पर भी संपर्क किया जा सकता है। हनीमून मनाने गया कपल फंसा वहीं, मानसा के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गया नवविवाहित कपल इजराइल-ईरान जंग के कारण वहीं फंस गया है। गुरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी की वापसी की फ्लाइट 3 मार्च को थी, लेकिन उड़ान रद्द होने से वे घर नहीं लौट पा रहे हैं। गुरप्रीत ने फोन कर परिवार को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी है, लेकिन हालात को लेकर परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। गुरप्रीत के पिता गुरजंट सिंह ने भावुक होकर कहा कि हम सुबह उठते ही सबसे पहले टीवी चला लेते हैं और दिन भर खबरों पर नजर रहती है। हर नई अपडेट के साथ दिल की धड़कन तेज हो जाती है। जब तक वे घर नहीं लौट आते, चैन कैसे आएगा? जानिए गुरप्रीत सिंह के पिता ने क्या बताया…. बठिंडा की प्रिंसिपल भी दुबई में फंसी वहीं बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग भी US-इजराइल और ईरान जंग के कारण दुबई के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गईं। उन्होंने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर बताया कि उनके पास बीपी और शुगर जैसी जरूरी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत सरकार से मदद की अपील की थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस प्रबंध नहीं हुआ। नीरू ने बताया कि रात करीब 10 बजे उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने को कहा गया, लेकिन कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। उन्हें इंडिगो से भी शिकायत है, क्योंकि एयरलाइन ने बाहर अधिकारियों के मिलने की बात कही थी, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने होटल तलाश किया, पर सभी होटल भरे हुए थे। अंत में 20 किलोमीटर दूर एक महंगा होटल मिला, जहां उन्होंने रात बिताई। चंडीगढ़ से दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द उधर, इजराइल और ईरान जंग के चलते आज (2 मार्च को) चंडीगढ़ से दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। पहली फ्लाइट संख्या 1417/1418 (AUH-IXC-AUH) है, जो अबू धाबी और चंडीगढ़ के बीच संचालित होती है। दूसरी फ्लाइट संख्या 1482/1481 (DXB-IXC-DXB) है, जो दुबई और चंडीगढ़ के बीच चलती है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी टिकट की स्थिति की पुष्टि कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय पर जानकारी प्राप्त करना जरूरी है। *********** ईरान-इजराइल जंग, बठिंडा की प्रिंसिपल दुबई में फंसी: VIDEO में बोलीं- एयरपोर्ट से बाहर निकाला, पैसे-दवा खत्म; बच्चों से मिलने गई थी US-इजराइल और ईरान जंग से मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने लगे हैं, जिसका असर अब पंजाब के लोगों पर भी दिख रहा है। एयरस्पेस बंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में दुबई के शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई पंजाबी यात्री फंस गए हैं। बठिंडा की प्रिंसिपल नीरू गर्ग ने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर बताया कि उनके पास बीपी और शुगर जैसी जरूरी दवाइयां खत्म हो चुकी हैं और हालात लगातार मुश्किल होते जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    “He was going to get killed”: Pastor speaks out after Candace Owens suggests Charlie Kirk feared assassination
    Next Article
    Sunny reveals how daughter patented the Boo Box invention

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment