Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एक्ट्रेस तुनिषा ने सेट पर लगाई फांसी:एक्स शीजान से 15 मिनट की थी बात, मां का आरोप- थप्पड़ मारा, मिस्ट्री बॉय का नाम आया

    9 hours ago

    बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-5 में जानिए एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा डेथ केस की। तुनिषा ने 2022 में अपने टीवी शो के सेट पर फांसी लगा ली। मौत से ठीक पहले उन्होंने एक्टर शीजान से 15 मिनट बात की, जिनसे उनका 15 दिन पहले ही ब्रेकअप हुआ था। जांच में सामने आया कि शीजान ने उन्हें थप्पड़ मारा था और चीटिंग करते पकड़े गए थे। 24 दिसंबर 2022 मुंबई के नयागांव के एक स्टूडियो में टीवी शो अलीबाबाः दास्तान ए काबुल, पार्ट- 1 की शूटिंग चल रही थी। शो की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा कॉल टाइम के मुताबिक करीब 8 बजे सेट पर पहुंची थीं। कई घंटों तक शूटिंग के बाद दोपहर करीब 3 बजे लंच ब्रेक हुआ। पूरी स्टारकास्ट वहीं मौजूद थी। सबने लंच किया और फिर ब्रेक लेकर अपनी-अपनी वैनिटी वैन में चले गए। तुनिषा शो के गेटअप में थीं। कुछ लोगों से बात करने के बाद वो भी मेकअप रूम में गई। कुछ देर तक वो निकली ही नहीं। जब टीम ने गेट खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। तुनिषा कुछ दिनों से काफी परेशान थीं। 15 दिन पहले ही उनका शो के लीड एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप हुआ था। दोनों कई महीनों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर अचानक दोनों अलग हो गए। हालांकि इसके बावजूद दोनों प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के चलते सेट पर बातचीत करते थे। सेट पर मौजूद लोग भी देख रहे थे कि तुनिषा ब्रेकअप के बाद से काफी परेशान थीं। वो बार-बार शीजान से बात करने की कोशिश करती थीं, लेकिन वो उनसे कटे-कटे रहते थे। एक हफ्ते पहले ही उन्हें सेट पर पैनिक अटैक आ चुका था। ऐसे में उस रोज जब 10 मिनट तक तुनिषा ने दरवाजा नहीं खोला, तो उनके साथ काम करने वाले लोगों ने तुरंत मां को कॉल कर इसकी खबर दी, वो कॉल पर घबरा गई। तुनिषा के पिता नहीं थे, वो मां के साथ अकेले मुंबई में रहती थीं। परिवार के नाम पर मां के मुंह बोले भाई पवन कुमार ही थे, जो उनके घर के नजदीक ही रहते थे। तुनिषा की मां ने तुरंत उन्हें कॉल किया और दोनों ही अपने-अपने रास्ते सेट के लिए रवाना हुए। उनके घर से सेट डेढ़ घंटा दूर था। सेट पर हलचल मची थी, काफी देर के बाद भी तुनिषा ने दरवाजा नहीं खोला। पवन को बार-बार सेट से कॉल आ रहे थे। सबने तय किया कि दरवाजा तोड़ा जाए। उस समय तुनिषा के एक्स एक्टर शीजान भी वहीं मौजूद थे। उन्होंने दूसरे साथियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो मंजर देख हर कोई सहम गया। तुनिषा की लाश एक दुपट्टे की मदद से हैंडल पर लटकी थी। उन्होंने फांसी लगा ली थी और इस बात को 10-15 मिनट हो चुके थे। हैरानी की बात ये रही कि एक चहल-पहल भरा सेट, जहां सैकड़ों लोग मौजूद थे, ऐसी जगह तुनिषा ने ये कदम उठाया। शीजान तुनिषा को गोद में लिए कार की तरफ दौड़ पड़े। सभी कार से हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल में भी शीजान तुनिषा को उठाए हुए थे। तुनिषा की मां और पवन को ड्राइवर ने कॉल कर बताया कि उन्हें हॉस्पिटल लाया गया है और वो आंखें नहीं खोल रहीं। हॉस्पिटल पहुंचते ही तुनिषा को डेड ऑन अराइवल घोषित कर दिया। जब उनकी मां पहुंचीं, तो वो बेसुध हो गईं। कुछ देर बाद पवन भी पहुंच गए। पवन उस मंजर को याद कर कहते हैं, तुनिषा जा चुकी थी। मैंने उसे उठाने की बहुत कोशिश की, उसकी मम्मी ने उठाने की कोशिश की, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। तभी पुलिस भी आ गई। अगर उस मूमेंट पर वो लड़का (शीजान) मेरे सामने होता, तो मैं कुछ भी कर देता। तुनिषा के गले में निशान थे। वो इतनी प्यारी थी, सुंदर थी। जिस कंडीशन में हमने उस दिन उसे देखा, मैं वो कभी भूल नहीं सकता। तब तक पुलिस भी आ चुकी थी। मैं आपे से बाहर हो गया था। मुझे समझ नहीं आया कि ये कैसे हो सकता है। मेरा पुलिस वालों से भी झगड़ा हो गया। तुनिषा की मौत के तुरंत बाद ही पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई। हॉस्पिटल में ही तुनिषा की मां का बयान लिया गया। उन्होंने शीजान खान को बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद शीजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के मामले में शिकायत दर्ज हुई। अगले दिन यानी 25 दिसंबर को पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार किया। तुनिषा के अंतिम संस्कार में रोईं शीजान की बहन फलक शीजान की बहन फलक नाज तुनिषा के बेहद करीब थीं। वो अक्सर फलक के लिए पोस्ट करती थीं, जिसमें वो उन्हें आपी (बड़ी बहन) कहती थीं। फलक तुनिषा के अंतिम संस्कार में पहुंचीं और बुरी तरह रोती दिखीं। तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए संगीन आरोप तुनिषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने पुलिस बयान में कहा कि शीजान से ब्रेकअप का तुनिषा पर बुरा असर पड़ा था। ब्रेकअप के बाद 16 दिसंबर यानी मौत से ठीक 8 दिन पहले तुनिषा को पैनिक अटैक आया था। उन्हें कांदीवली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने एक्ट्रेस की मां से कहा कि उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं है। तब एक दिन के ट्रीटमेंट के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। इस घटना को याद कर तुनिषा के मामा पवन कुमार कहते हैं, ‘मौत से करीब एक हफ्ता पहले उसे पैनिक अटैक आया था। अचानक उसे अस्पताल ले जाना पड़ा था। वह बार-बार कह रही थी, ‘शीजान ने मुझे चीट किया है, धोखा दिया है।’ उसे एक दिन अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा था। उसके बाद उसकी मम्मी ने शीजान से बात की थी कि अगर दोनों के बीच कुछ है तो प्यार से सुलझाओ। लेकिन उसने साफ कह दिया कि ‘मेरी लाइफ में इसकी कोई अहमियत नहीं है।’’ तुनिषा की मां ने भी पुलिस बयान में बताया कि पैनिक अटैक आने के बाद बेटी ने जिद की कि वो शीजान से बात कर उन्हें पैचअप के लिए मनाएं। वनीता तुनिषा की मौत से ठीक एक दिन पहले उनके साथ टीवी शो के सेट पर गई थीं। उन्होंने शीजान से बात भी की, लेकिन बात नहीं बनी।' पवन कुमार सिंह कहते हैं कि वो पिछले 2 महीनों से काफी परेशान थीं। उन्होंने कहा- ‘पिछले दो-तीन महीनों में उसका बिहेवियर काफी बदल गया था। उसने बताया था कि उसने शीजान के फोन में दूसरी लड़की के साथ चैट्स देखी थीं। उसे शक था कि उसका दो-तीन साल से किसी और के साथ अफेयर है। जब उसे पैनिक अटैक आया था, उसने अस्पताल में मुझे कहा था “पीके, उसने मुझे यूज किया है।” वह बहुत रोई थी। मां का दावा- शीजान ने मारा था तुनिषा को थप्पड़ तुनिषा के अंतिम संस्कार के कुछ समय बाद ही उनकी मां वनीता ने दावा किया कि ब्रेकअप के दिन शीजान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा था। उन्होंने ये भी कहा कि शीजान उनकी बेटी को धोखा दे रहा था और उनका इस्तेमाल कर रहा था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा- ‘जब उसका (शीजान का) पहले ही किसी लड़की से रिश्ता था, तो उसने तुनिषा के साथ रिश्ता क्यों बनाया।’ वनीता ने ये भी कहा कि वो तुनिषा की मौत से पहले शीजान को पैचअप के लिए मनाने गई थीं लेकिन वो नहीं माने। शीजान ने तुनिषा की मां से कहा था- ‘सॉरी आंटी, मैं कुछ नहीं कर सकता, आपको जो करना है करो।’ कुछ देर बाद वो बेटी के साथ घर लौटीं। उन्होंने तुनिषा से पूछा कि क्या तुम ठीक हो, इस पर उन्होंने कहा- ‘हां मम्मा।’ घटना से कुछ देर पहले तुनिषा ने मां को कॉल किया था। वो खुश लग रही थीं। उन्होंने कॉल पर कहा था- ‘मम्मा मैं दो दिन का ऑफ ले रही हूं।’ इस पर मां ने कहा था, तुम चले जाओ। तुनिषा ने ये सुनकर कहा- ‘मैं दो दिन के लिए जाऊंगी, थोड़ा चेंज हो जाएगा।’ वनीता ने कहा- ‘मैं सोच ही रही थी कि सेट पर चली जाऊं, क्योंकि फिर तुनिषा 2 दिन के लिए चंडीगढ़ चली जाएगी, लेकिन थोड़ी देर में ही मेरे पास असिस्टेंट प्रोड्यूसर प्रशांत का कॉल आया कि आप जल्दी आ जाओ, तुनिषा दरवाजा नहीं खोल रही।’ क्रिसमस के लिए जाना था चंडीगढ़, कुछ घंटे पहले की आत्महत्या तुनिषा के मामा पवन इस पर कहते हैं, ‘घटना से करीब आधा घंटा पहले मेरी तुनिषा की मम्मी से फोन पर बात हो रही थी। उन्होंने बताया कि तुनिषा चंडीगढ़ जाना चाहती है और अपने स्कूल फ्रेंड्स के साथ क्रिसमस मनाना चाहती है। मैंने कहा, “ठीक है, जाने दीजिए। थोड़ा घूम आएगी, मन भी ठीक हो जाएगा।” तो उन्होंने कहा, ठीक है मैं प्रोडक्शन से बात कर उसकी टिकट्स बुक करवाती हूं। मैंने कहा, अच्छा रहेगा, थोड़े दिनों से उसका मन भी खराब है। इस कॉल के आधे घंटे बाद ही उन्हें टीवी शो के सेट से घटना की खबर मिली।’ मौत से चंद घंटे पहले ही तुनिषा ने की सेट से पोस्ट तुनिषा ने आत्महत्या करने से ठीक पहले इंस्टाग्राम पर सेट से एक तस्वीर पोस्ट की थी। वो शो के गेटअप में थीं, जिसकी तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था- जो लोग अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वे कभी नहीं रुकते। पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद ही उनकी मौत की खबर सामने आई। कैप्शन देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि वो किसी तरह डिस्टर्ब थीं या डिप्रेशन में थीं। तुनिषा ने मौत से पहले शीजान से की 15 मिनट बातचीत पुलिस जांच और टीवी शो के सेट पर हुई पूछताछ में सामने आया कि तुनिषा ने आत्महत्या करने से ठीक पहले उस मेकअप रूम में शीजान खान से पूरे 15 मिनट तक बातचीत की थी। शीजान मेकअप रूम से बाहर आए, जिसके बाद तुनिषा ने दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया और फिर फांसी लगा ली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शीजान को वसई कोर्ट में पेश कर उनकी 5 दिनों की कस्टडी बढ़ा दी। सेट पर मौजूद घटना के चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि उस बातचीत के बाद शीजान गुस्से में बाहर आए और उन्होंने जोर से दरवाजा बंद किया था। बार-बार खारिज हुई शीजान की जमानत याचिका शीजान के परिवार ने उनकी जमानत याचिका दायर की थी, हालांकि हालात संदिग्ध होने पर पुलिस के कहने पर कोर्ट ने बेल याजिका खारिज कर कस्टडी 9 जनवरी तक बढ़ा दी। सीक्रेट गर्लफ्रेंड का नाम सामने आने से उलझा केस शीजान पर धोखाधड़ी के आरोप लगे और उनकी आखिरी 15 मिनट की बातचीत सवालों में रही। गिरफ्तारी के साथ ही उनका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया। शीजान ने तुनिषा की मौत वाले दिन ही उनके साथ हुई व्हॉट्सएप चैट डिलीट की थी। उनकी और तुनिषा की आखिरी बातचीत जानने के लिए पुलिस ने चैट रिकवरी की प्रोसेस की। तभी दावा किया गया कि शीजान की एक सीक्रेट गर्लफ्रेंड थी, जिसकी उन्होंने चैट डिलीट की थी। 31 जनवरी को पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि शीजान, तुनिषा से ब्रेकअप के बाद से ही उन्हें नजरअंदाज कर रहे थे। तुनिषा ने उन्हें हर रोज कई मैसेज भेजे, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं किया। तुनिषा के अलावा भी उनके फोन में कई लड़कियों की चैट्स मिलीं। इसी समय दावा किया गया कि तुनिषा प्रेग्नेंट थीं और यही वजह थी कि वो कुछ दिनों से परेशान थीं। इन सभी दावों के बीच, शीजान के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और तुनिषा की मां पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि तुनिषा के अपनी मां से रिश्ते ठीक नहीं थे। तुनिषा अक्सर शीजान के परिवार को कॉल कर मदद मांगती थीं और रोती भी थीं। केस और उलझ गया जब सामने आया कि मौत से पहले तुनिषा ने सिर्फ शीजान ही नहीं बल्कि एक अली नाम के लड़के से भी कॉल पर लंबी बात की थी। शीजान के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये भी कहा कि एक झगड़े के बाद तुनिषा की मां ने मोबाइल चार्जर के वायर से उनका गला घोटने की कोशिश की थी। केस में फिर कई सवाल खड़े हुए- पहला सवाल- वो अली नाम का लड़का आखिर कौन था, उसने तुनिषा से क्या बात की? दूसरा सवाल- शीजान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड कौन हैं और उन्होंने उसकी चैट क्यों डिलीट की? तीसरा सवाल- शीजान ने तुनिषा के साथ मौत से पहले 15 मिनट क्या बात की? चौथा सवाल- अगर तुनिषा खुश थीं और छुट्टी पर जाने वाली थीं तो उन्होंने अचानक ये कदम क्यों उठाया? जानिए इन सभी सवालों के जवाब, कल तुनिषा डेथ केस के पार्ट- 2 में, सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर। ………………………….. आरोप- मां ने की तुनिषा का गला दबाने की कोशिश: मौत से पहले को-स्टार को फांसी का फंदा दिखाया, 100 रुपए के लिए मौहताज थीं 9 जनवरी 2023 को शीजान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान एक्टर के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने कोर्ट में कहा कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा अली नाम के एक लड़के को डेट कर रही थीं। वो अली से ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर पर मिली थीं। मौत से 2 दिन पहले तक तुनिषा लगभग हर दिन उनसे मिलती थीं। वकील के अनुसार, तुनिषा 21, 22 और 23 दिसंबर को अली के साथ ही थीं। उनकी कॉल रिकॉर्डिंग से ये भी साफ है कि मौत से ठीक पहले तुनिषा ने अली से वीडियो कॉल पर बात की थी। पूरी कहानी पढ़िए कल… (नोट- ये खबर तुनिषा के मामा पवन शर्मा, वकील तरुण शर्मा और शीजान की बहन शफक नाज के इंटरव्यू के आधार पर लिखी गई है।) लेखक- ईफत कुरैशी रिपोर्टर- वर्षा राय ………………………………….. भास्कर की नई सीरीज बॉलीवुड क्राइम फाइल्स की ये कहानियां भी पढ़िए- पार्ट-1, बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बोलीं- मैं बिकने नहीं आई:आखिरी कॉल में मां-बाप को गालियां दीं, फिर फंदे पर लटकी मिलीं 1 अप्रैल 2016, दोपहर करीब 12 बजे… प्रत्युषा बनर्जी, बॉयफ्रेंड एक्टर-प्रोड्यूसर राहुल राज के साथ मुंबई के गोरेगांव की हार्मनी बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 703 में रहती थीं। दोपहर में राहुल अपने काम से लोखंडवाला गए थे। कुछ देर बाद ही उन्होंने प्रत्युषा को कॉल किया तो वो जोर-जोर से रो रही थीं। थोड़ी कहासुनी होने के बाद प्रत्युषा ने कहा- वोह, राहुल राज, इगो अपने पास रखो, क्योंकि कुछ ही घंटों में, शायद मिनटों में, किसी को इगो दिखाने के लिए नहीं बचेगा। राहुल ने जवाब दिया- देखो, मैं तुमसे बस इतना बोल रहा हूं, खाली सुनो। प्रत्युषा ने बात काटते हुए कहा- मैं तुमसे इतना बोल रही हूं…. मैंने तुमसे बहुत प्यार किया है। पूरी कहानी पढ़िए… पार्ट-2, मौत से पहले प्रत्युषा बनर्जी ने करवाया अबॉर्शन:बॉयफ्रेंड की एक्स ने की थी मारपीट, पोस्टमॉर्टम में शरीर में मिली 100ml शराब प्रत्युषा बनर्जी के दोस्तों ने जिस सलोनी शर्मा पर उनसे मारपीट के आरोप लगाए थे, उन्होंने पुलिस बयान में कबूला कि उन्होंने एक्ट्रेस को थप्पड़ मारा था, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वो और राहुल राज एक समय में रिलेशनशिप में थे, लेकिन प्रत्युषा की वजह से राहुल ने उन्हें छोड़ दिया। पूरी कहानी पढ़िए ………………………………………………………………………. पार्ट-1, एक्ट्रेस के घर से लापता हुए कास्टिंग डायरेक्टर विवके ग्रोवर: एक कॉल से पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, कातिलों ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध मई 2008 की बात है उस दौर की सबसे मशहूर क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा के पास अमरनाथ ग्रोवर का कॉल आया। उन्होंने घबराती हुई आवाज में कहा, ‘जिग्ना जी, मैं अमरनाथ बोल रहा हूं, मेरा बच्चा गुम हो गया है, क्या आप इस पर स्टोरी करेंगी?’ जिग्ना जो बड़े-बड़े केस की रिपोर्टिंग करती थीं, उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं थी। उन्होंने जवाब दिया- ‘सर, ऐसे कई बच्चे गुम हो जाते हैं, लेकिन हम सब पर स्टोरी थोड़ी कर सकते।’ पूरी खबर पढ़िए… पार्ट-2, लाश के सामने एक्ट्रेस ने बनाए शारीरिक संबंध: मॉल से खरीदी चाकू, लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, जानिए कैसे हुए हत्याकांड का खुलासा मारिया की बिल्डिंग के गार्ड ने पूछताछ में बताया कि मारिया 7 मई 2008 की शाम कुछ भारी बैग्स ले जाती दिखी थीं, उस समय उनके बॉयफ्रेंड जेरोम मैथ्यू भी साथ थे, जबकि पूछताछ में जेरोम ने कहा था कि वो मारिया की बिल्डिंग गए ही नहीं थे। विवके की गुमशुदगी के करीब 2 हफ्ते बाद सख्ती करने पर मारिया ने कहा कि विवके की हत्या हो चुकी है। जेरोम ने विवके का कत्ल किया, फिर उन्होंने लाश के सामने एक्ट्रेस का रेप किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश के टुकड़े किए और उन्हें ठिकाने लगाया। पूरी कहानी पढ़िए… ……………………………………………………………. पार्ट-1, फार्महाउस गया एक्ट्रेस का परिवार अचानक हुआ लापता: एक साल बाद खुदाई में सड़ते मिले 6 कंकाल, आतंकी बम ब्लास्ट से हुआ हत्याकांड का खुलासा छुट्टी मनाने पूरा परिवार साथ जा रहा था। हंसी-खेल का माहौल था, सबने फार्महाउस में होने वाले मनोरंजन, गानों और कुछ न कुछ करने का पहले से मन बना रखा था। घर के 7 लोग, लैला, लैला की मां सेलिना, बहनें जारा, आफरीन (अजमीना), कजिन रेशमा और भाई इमरान और सौतेले पिता परवेज टाक 2 गाड़ियों में भरकर फार्महाउस के लिए रवाना हुए। पूरी खबर पढ़िए... पार्ट-2, जमीन खोदकर निकाले गए एक्ट्रेस के परिवार के 6 कंकाल: एक साल पहले कुत्ते के साथ दफनाया, कातिल तसल्ली होने तक सिर कुचलता रहा लैला खान छुट्टी मनाने फार्महाउस गईं और अचानक लापता हो गईं। जांच में सामने आया कि सिर्फ लैला ही नहीं, उनके परिवार के 6 और लोग लापता हैं। एक साल तक लैला की कोई खबर नहीं मिली और फिर कश्मीर में एक बम ब्लास्ट हुआ, उस जगह के पास ही लैला की मां के नाम पर रजिस्टर्ड कार मिली। जांच में एक्ट्रेस लैला खान के सौतेले पिता परवेज टाक की गिरफ्तारी हुई। परवेज जांच टीम को फार्महाउस ले गया, जहां एक-एक कर 6 कंकाल बरामद किए गए। इनमें परिवार के पालतू कुत्ते का भी कंकाल था। 10 जुलाई 2012 को परवेज टाक को सदर्न मुंबई किला कोर्ट में पेश कर क्राइम ब्रांच ने कस्टडी ली। मामला गंभीर था, तो जांच टीम सख्ती करने से नहीं चूकी। हाथ-पैर बांधकर परवेज टाक को तबीयत से पीटा गया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर फार्महाउस से कंकाल निकाले गए। इससे पहले ही उसने फरवरी 2011 की रात की पूरी कहानी सुना दी थी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Chairperson polls spark clashes, SEC defers voting in 11 civic bodies
    Next Article
    3 Killed, Including Suspect, In Shooting At Rhode Island Hockey Rink In US

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment