Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एलनाज बोलीं- ईरान के नए सुप्रीम लीडर देश बर्बाद करेंगे:कहा- मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर किसने चुना; भारत को अपना दूसरा घर बताया

    9 hours ago

    ईरानी मूल की सेक्रेड गेम्स फेम एक्ट्रेस एलनाज नोरौजी ने मुजतबा खामेनेई को ईरान के नए सुप्रीम लीडर बनाए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। एलनाज का कहना है कि मोजतबा के हाथों में ईरान का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मोजतबा को सुप्रीम लीडर किसने चुना है। इससे पहले एलनाज ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का समर्थन किया था। अब एलनाज ने कहा है कि वहां की सरकार लोगों की नहीं सुनती। लोग अपनी मर्जी से वोट भी नहीं दे सकते। वहां विरोध करने वालों को जेल में डाल दिया जाता है या गोली मार दी जाती है। एलनाज ने यह भी कहा कि इंडिया उनका दूसरा घर है, जहां वह बहुत खुश और सुरक्षित महसूस करती हैं। वह यहीं रहकर अपना काम जारी रखना चाहती हैं। 6 साल की उम्र में लगवाए जाते थे नारे ईरान में जन्मी एलनाज का परिवार उनके बचपन में ही जर्मनी चला गया था। उनके पास जर्मनी की नागरिकता है। अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एलनाज ने बताया कि जब वह महज 6 साल की थीं, तब स्कूल में उनसे जबरन 'अमेरिका और इजराइल की मौत' के नारे लगवाए जाते थे। उनके मुताबिक, ईरान की सरकार अपनी विचारधारा लोगों पर थोपती है। वहां लोगों के पास कोई अधिकार नहीं हैं। 98% गिर गई है ईरानी करेंसी की वैल्यू एलनाज ने ईरान की आर्थिक स्थिति पर भी दुख जताया। उन्होंने बताया कि ईरान तेल और प्राकृतिक संसाधनों से बहुत अमीर देश है, लेकिन सरकार ने इसे बर्बाद कर दिया है। वहां की करेंसी की वैल्यू 98 परसेंट तक गिर चुकी है। एक आम आदमी महीने में बमुश्किल 100 डॉलर कमा पाता है, जबकि रहने का खर्च बहुत ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों का पैसा अपनी जनता पर खर्च करने के बजाय हमास और हिज्बुल्लाह जैसे संगठनों को फंड करने में लगा रही है। आजाद ईरान में लौटने की ख्वाहिश एलनाज चाहती हैं कि ईरान में बाल विवाह बंद हो और औरतों को फुटबॉल मैच देखने व जज बनने जैसे अधिकार मिलें। उन्होंने कहा कि जिस दिन ईरान आजाद होगा, वह अपने देश और परिवार के पास लौटेंगी। एलनाज नोरौजी भारत में भी कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से उन्हें खास पहचान मिली थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Virtually unbeatable': Ex-England captain reveals the secret behind India’s white-ball dominance
    Next Article
    Trump Says Iran Will Work Like Venezuela. Here's How Different 2 Nations Are

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment