Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एमपी-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट:राजस्थान-झारखंड के 3 जिलों में पारा 34°C पार; सिक्किम में बर्फबारी, त्सांगू में 350 टूरिस्ट गाड़ियां फंसी

    12 hours ago

    देश में फरवरी के आखिरी हफ्ते में 3 तरह का मौसम चल रहा है। उत्तरभारत में बर्फबारी और कोहरे का असर है। मैदानी राज्यों में दिन में 34 का आंकड़ा पार गया है। वहीं पूर्व और पश्चिम के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के बाड़मेर, झारखंड के सरायकेला और चाईबासा में फरवरी में ही पारा 34 डिग्री का आंकड़ा क्रॉस कर गया है। इधर, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के कारण 23 फरवरी को 10 राज्यों में बारिश की संभावना है। नॉर्थ ईस्ट में सिक्किम में रविवार को भारी बर्फबारी हुई। इसके कारण राज्य के शेरेथांग इलाके में जवाहरलाल नेहरू रोड पर सिप्सू और 16th माइल के बीच त्सांगू के पास करीब 350 टूरिस्ट गाड़ियां फंसी हुई हैं। बच्चों समेत करीब 46 टूरिस्ट को कुछ समय के लिए रहने और सुरक्षा के लिए 17th माइल पर आर्मी ट्रांज़िट कैंप में भेज दिया गया है। सेना ने एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके में गाड़ियों की आवाजाही रोक दी है। मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बर्फबारी की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘Were looking at matchups’: Doeschate breaks silence after Axar snub sparks controversy
    Next Article
    Ramadan 2026 Day 5: Check Sehri And Iftar Timings For Delhi, Mumbai, Lucknow, And Other Cities

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment