Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    EPL- न्यूकैसल ने 10 खिलाड़ियों से मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया:पेड्रो की हैट्रिक से चेल्सी जीती; आर्सनल 20वीं जीत से टॉप पर कायम

    8 hours ago

    इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) फुटबॉल में गुरुवार रात बड़े उलटफेर देखने को मिले। न्यूकैसल ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए मैनचेस्टर यूनाइटेड को हरा दिया। जोआओ पेड्रो की हैट्रिक से चेल्सी ने एस्टन विला को 4-1 से हराया। वहीं आर्सनल ने टूर्नामेंट में 20वीं जीत से नंबर-1 पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मैनचेस्टर यूनाइटेड की छठी हार न्यूकैसल के सेंट जेम्स पार्क में बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। फर्स्ट हाफ के इंजरी टाइम में जैकब रेम्सी 2 यलो कार्ड मिलने के कारण मैच से बाहर हो गए। 10 प्लेयर्स के बावजूद टीम ने 2-1 से मैच जीता और पॉइंट्स टेबल में 12वां स्थान हासिल कर लिया। इस हार के मैनचेस्टर यूनाइटेड तीसरे नंबर पर ही मौजूद है। चेल्सी की एस्टन विला पर डोमिनेटिंग जीत बर्मिंघम के विला पार्क में चौथे और पांचवें नंबर की टीम के बीच रोमांचक मुकाबले के उम्मीद थी, लेकिन चेल्सी ने 4-1 के अंतर से एकतरफा मैच जीत लिया। नॉटिंघम ने सिटी को ड्रॉ पर रोका मैनचेस्टर के इथियाड स्टेडियम में मैनचेस्टर सिटी और नॉटिंघम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच जीतकर 10 बार की चैंपियन सिटी पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती थी, लेकिन नॉटिंघम ने टीम को 2-2 के ड्रॉ पर रोक दिया। 20वीं जीत से टॉप पर आर्सनल आर्सनल ने ब्राइटन के घर में जाकर उन्हें 1-0 से हरा दिया। मैच का इकलौता गोल 9वें मिनट में बुकायो साका ने किया। वे अपने करियर का 300वां मैच खेल रहे थे। इस गोल के बाद दोनों ही टीमों ने अपने डिफेंस पर जोर दिया, जिस कारण गोल के ज्यादा मौके नहीं बन सके। टूर्नामेंट में 20वीं जीत से आर्सनल 67 पॉइंट्स लेकर टॉप पर मौजूद है। मैनचेस्टर सिटी 60 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। ---------------------------------- स्पोर्ट्स का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा सेमीफाइनल आज IND vs ENG टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    कनाडा में पंजाबी मूल की महिला की हत्या:घर में घुसकर युवक ने चाकू मारे, लहूलुहान छोड़कर भागा; गहरी चोटें होने से जान गई
    Next Article
    Imperfect rivals look for perfect night: India, Eng clash in third straight semifinal

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment