Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार:दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 4% की गिरावट, चीन और हॉन्गकॉन्ग में फ्लैट ट्रेडिंग; अमेरिकी बाजार में बढ़त

    9 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते आज यानी एशियाई शेयर बाजारों में मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 1,329 अंक (2.29%) नीचे 56,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 250 अंक (4.03%) गिरकर 6000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 4,180 और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 26,070 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। होली पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। अमेरिकी बाजार में 2 मार्च को रही गिरावट कल सेंसेक्स 1048 अंक गिरकर बंद हुआ इससे पहले अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 2 मार्च को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1048 अंक (1.29%) गिरावट के साथ 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही, ये 24,866 के स्तर पर आ गया। विदेशी निवेशकों ने 2 मार्च को 3,295 करोड़ रुपए के शेयर बेचे पाकिस्तान शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, KSE-30 इंडेक्स 9.8% टूटा पाकिस्तान के शेयर बाजार में 2 मार्च को बड़ी गिरावट रही। KSE-30 इंडेक्स 4,996 अंक (9.73%) गिरकर 46,326 पर बंद हुआ। इससे पहले भारी बिकवाली के चलते मार्केट में 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी यानी लोअर सर्किट लग गया था। कच्चा तेल 10% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    West Indies' return from India delayed due to Gulf airspace restrictions
    Next Article
    वानखेड़े स्टेडियम में 71% टी-20 जीता भारत:इंग्लैंड यहां 97 पर सिमट चुका; मुंबई में महज एक वर्ल्डकप सेमीफाइनल जीत सकी टीम इंडिया

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment