Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गोगोई बोले- CM हिमंता 'असम के जिन्ना':नेताओं को 'हिंदू सर्टिफिकेट' देना बंद करें, जो भी भाजपा में गया वह राजनीतिक सफर में गैर-जरूरी हुआ

    8 hours ago

    असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले भूपेन कुमार बोरा पर कमेंट किया है। उन्होंने बुधवार को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- सरमा ने बोरा को कांग्रेस का आखिरी हिंदू नेता बताया है, हिमंता ‘असम के जिन्ना’ हैं, उन्हें नेताओं को ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ देना बंद करना चाहिए। गोगोई ने कहा- भाजपा में शामिल होने वाले नेता अपने राजनीतिक सफर में गैर जरूरी हो जाते हैं। ऐसा ही हाल असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा का होगा। जो 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे। गोगोई ने कहा- जो नेता भाजपा में गए हैं, वे अप्रासंगिक हो गए हैं। सरबानंद सोनोवाल इसका उदाहरण हैं। एजीपी पार्टी भी लगभग खत्म होने की कगार पर है। भूपेन बोरा के भाजपा में जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह लड़ाई असली कांग्रेस-पुरानी कांग्रेस के बीच गोगोई ने कहा है कि कांग्रेस एक मजबूत संगठन है और किसी एक नेता के जाने से पार्टी की चुनावी संभावनाएं प्रभावित नहीं होंगी। आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि असली कांग्रेस और पुरानी कांग्रेस के बीच होगा। भाजपा में कई ऐसे नेता हैं, जो पहले कांग्रेस में थे और राज्य में 15 साल के शासन के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े रहे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Inside Robert Pattinson’s USD 100 million fortune
    Next Article
    सलमान के पिता सलीम खान वेंटिलेटर पर:क्लोटिंग होने पर ब्रेन सर्जरी हुई, लगातार अस्पताल पहुंच रहा है परिवार

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment