Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को समाज सेवा का शौक जागा:माता-पिता की याद में 100 जोड़ों की शादी कराई; कांग्रेस सांसद ने पूछा- पैसा क्या उगाही से आया

    13 hours ago

    पंजाब के कुख्यात व सबसे अमीर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का समाज सेवा का शौक जाग गया है। जग्गू और उसके ऑस्ट्रेलिया में रहते भाई मन्नू भगवानपुरिया ने गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में 100 जोड़ों की सामूहिक शादी कराई। यह कार्यक्रम जग्गू और मन्नू के दिवंगत पिता सविंदर सिंह और माता हरजीत कौर की याद में कराया गया। यह पहली बार है, जिसमें जग्गू के नाम से इस तरह का कार्यक्रम कराया गया है। जग्गू इस वक्त जेल में बंद है। यह मामला अब राजनीतिक रंगत भी लेता जा रहा है। गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद व पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर रंधावा ने सवाल खड़े किए कि यह कार्यक्रम क्या उगाही के पैसों से हुआ है? पुराने समय में भी डाकू पहले लूटपाट करते थे, इसके बाद वही पैसा लोगों में बांट देते थे। कई संप्रदायों के प्रमुख कार्यक्रम में पहुंचे गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में मंगलवार को सामूहिक शादी समारोह हुआ। इसमें बोर्ड लगा हुआ था, जिसमें गैंगस्टर जग्गू के साथ उसके भाई मन्नू और दिवंगत माता-पिता की फोटो लगी हुई थी। शादी में 25 जोड़े ईसाई समुदाय से थे। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों को फर्नीचर और घर की जरूरत का सामान भी दिया गया। कार्यक्रम में निहंग संगठनों के साथ अलग-अलग संप्रदायों के प्रमुख भी पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के अजनाला हलके के इंचार्ज सुरिंदर पाल सिंह ने कहा कि जग्गू भगवानपुरिया का कराया ये कार्यक्रम बहुत शानदार रहा। जरूरतमंद लोगों के लिए यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। सरकार को इससे सीख लेनी चाहिए। कांग्रेस सांसद ने पूछा- क्या गैंगस्टरों को ऐसे महिमामंडित किया जाएगा वहीं, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए पैसे कहां से आए? इसके बारे में पंजाब के DGP, इंटेलिजेंस और गृहमंत्री जवाब दे सकते हैं। रंधावा ने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि CM भगवंत मान की अगुआई वाली सरकार को बताना चाहिए कि क्या अब गैंगस्टरों को इस तरह से महिमामंडित किया जाएगा? रंधावा ने कहा- ऐसा लगता है कि पुलिस ने गैंगस्टरों के आगे हार मान ली है। सरकार ने सरेंडर कर दिया है। पंजाब का हाल 'रब राखा' जैसा हो गया है। शादी के लिए पैसे कहां से आए, इस बारे में केंद्र सरकार और इनकम टैक्स विभाग को जांच करानी चाहिए। आरोपों पर गैंगस्टर के समर्थक क्या बोले… शादी के PHOTOS… जग्गू के पिता का बीमारी से निधन हुआ, माता की हत्या गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के पिता सविंदर सिंह की वर्ष 2004 में किसी बीमारी के चलते मौत हुई थी। जबकि, उसकी मां हरजीत कौर की गोली मारकर हत्या की गई थी। 26 जून 2025 की रात को बटाला (जिला गुरदासपुर) में अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर हमला कर दिया था। इस हमले में उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई और अस्पताल ले जाते समय हरजीत कौर की मृत्यु हो गई। गैंगस्टर की मां की हत्या की जिम्मेदारी उसके एंटी बंबीहा गैंग ने ली। बंबीहा गैंग के सदस्यों (गोपी घनशामपुरिया, कौशल चौधरी और लकी पटियाल ग्रुप) ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट किया था। गैंग ने अपनी पोस्ट में दावा किया था कि उनका असली निशाना जग्गू का करीबी और रिश्तेदार करणवीर सिंह था, जो जग्गू का सारा काम और नेटवर्क संभालता था। जबकि, मां हरजीत कौर की मौत फायरिंग के दौरान बीच में आने की वजह से हुई। जग्गू भगवानपुरिया कौन है, जिसने शादियां कराईं… जग्‍गू एक कुख्‍यात अपराधी और ड्रग तस्‍कर है। उसका असली नाम जगदीप सिंह है। उसके खिलाफ 2012 से जब तक तकरीबन 128 मामले दर्ज हैं। इनमें हाई प्रोफाइल हत्‍या, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट और 12 एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं। नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत जग्गू को 23 मार्च 2023 को असम की सिलचर जेल में भेजा था। उसका कनेक्शन लॉरेंस और गोल्डी बरार से भी रहा है। वर्तमान में वह असम की हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद है, ताकि वह जेल के अंदर से अपने नेटवर्क (कनाडा, अमेरिका और पाकिस्तान तक फैला है) का संचालन न कर सके।
    Click here to Read More
    Previous Article
    World’s newest Beijing problem
    Next Article
    Gas crisis hits over 10,000 Chennai hotels as LPG supply dwindles amid West Asia tensions; eateries warn of shutdown

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment