Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गुजरात में 2 साल पहले हुई इंटर-कास्ट मैरिज पर बवाल:महासम्मेल के बाद एक समुदाय ने दूसरे का गांव घेरकर तोड़फोड़ की; पुलिस का लाठीचार्ज

    13 hours ago

    गुजरात की थराद जिले में करीब 2 साल पहले हुई इंटर कास्ट मैरिज को लेकर चौधरी और रबारी समुदाय के लोग आमने सामने हैं। बुधवार को थराद में चौधरी समुदाय का महासम्मेलन हुआ। इसमें उत्तर गुजरात और राजस्थान के अंजना चौधरी समुदाय के नेताओं समेत बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। सम्मेलन के बाद, चौधरी समुदाय के हजारों लोगों की भीड़ अपने समुदाय की बेटी की घर-वापसी की मांग करते हुए ओगड़ के ऊण गांव जा पहुंची। भीड़ ने गांव का घेराव कर गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान नेशनल हाईवे भी कुछ देर के लिए जाम हो गया था। हालांकि, अब हालात कंट्रोल में है। तोड़फोड़ और पुलिस लाठीचार्च की तीन तस्वीरें… पहले समझिए कि 2 साल पहले हुई शादी का मामला अब कैसे उठा… दरअसल, हाल ही में पाटण की रहने वाली फेमस गुजराती सिंगर किंजल रबारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी लव-मैरीज की जानकारी दी थी। पोस्ट में बताया था कि उन्होंने चौधरी समुदाय के लड़के अशोक चौधरी से लव मैरिज कर ली है। उनकी इस इंटर कास्ट मैरिज की चर्चा होते ही बवाल मच गया था। दोनों समुदाय के नेता आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद किंजल ने वह पोस्ट डिलीट कर दी थी। करीब पांच दिनों बाद किंजल ने दूसरी पोस्ट कर कहा कि उन्होंने अपनी शादी कैंसिल कर दी है। वे घर वापस आ गई हैं और अब अपने ही समुदाय में शादी करेंगी। बस, इसी मामले के बाद दोनों समुदायों का यह साल भर पुराना मामला उठ खड़ा हुआ है। अब जानिए, डेढ़ साल पहले हुई लव-मैरिज का मामला थराद तहसील के रूनी गांव की कंकू चौधरी ने करीब दो साल पहले ऊण गांव के महादेव रबारी से लव मैरिज कर ली थी। दोनों का जीवन खुशी-खुशी चल रहा है और उनका एक बेटा भी है। हालांकि, अब चौधरी समुदाय कंकू चौधरी को घर वापसी पर अड़ा है। इसी को लेकर चौधरी समुदाय का महासम्मेलन हुआ था। चौधरी समाज के अध्यक्ष रजनेश चौधरी ने बताया कि यह मामला समाज की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। उन्होंने अगले पांच दिनों में रबारी समाज के नेताओं से बात करने के बाद बेटी को वापस लाने की जिम्मेदारी ली है। यदि बेटी पांच दिनों के भीतर वापस नहीं आती है, तो आगे की रणनीति बाद में तय की जाएगी। फिलहाल युवाओं में आक्रोश है, समाज के नेता उन्हें शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। कंकू ने कहा- मेरा बेटा है, परिवार से अलग न करें... वहीं, कंकू चौधरी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अपने परिवार से किसी भी प्रकार का मनमुटाव न रखने की अपील की थी। कंकू चौधरी ने रबारी और चौधरी समुदायों के नेताओं से हाथ जोड़कर कहा है कि उन्होंने 31 मार्च, 2024 को अपनी मर्जी से घर छोड़ा और महादेव रबारी से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। अब उनका एक साल का बेटा भी है। इसलिए उन्हें अपने पति और मासूम बेटे से जुदा न करें। नेताओं को जो भी निर्णय लेना चाहिए, वह इस तरह से लेना चाहिए कि उनका परिवार न टूटे। --------------- गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड के बाद गुजरात में UCC की तैयारी:समिति ने CM भूपेंद्र पटेल को रिपोर्ट सौंपी उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो सकता है। यूसीसी के लिए गठित समिति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत अध्ययन के बाद इसने अंतिम सिफारिशों सहित अपनी रिपोर्ट पेश की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    NDTV HR Excellence Awards | IAS Vandana Gurnani Delivers Keynot & Felicitates Winners
    Next Article
    दिल्ली में ड्राई फ्रूट्स 50% और पैरासिटामोल 47% महंगी:ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई ठप; गैस की किल्लत से 1.20 लाख लोगों ने PNG कनेक्शन लिए

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment