Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गुजरात दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी:वडोदरा में आदिवासी अधिकार संवाद कार्यक्रम में कहा- अडाणी की कंपनी में एक भी आदिवासी नहीं मिलेगा

    2 days ago

    राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा में 'आदिवासी अधिकार संवाद' कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा- -जब भी विकास की बात होती है तो उसका नुकसान आदिवासियों को उठाना पड़ता है। आदिवासियों की जमीन सीधे तौर पर हड़प ली जाती है। अगर कोई मूर्ति बनाना हो तो आदिवासियों की जमीन हड़प लेते हैं, अगर कोई खदान खोदना हो तो आदिवासियों की जमीन हड़प लेते हैं। इसका मतलब है कि आपके पास कोई अधिकार नहीं है। मैं जाति जनगणना की बात कर रहा हूं। जब मैं इस बारे में बात करता हूं, तो आरएसएस, मोदी जी और भाजपा के लोग मुझ पर हमला करते हैं। अडाणी की कंपनी में एक भी आदिवासी नहीं मिलेगा पूरा देश जानता है कि इस देश की 9 प्रतिशत आबादी आदिवासी है। देश जानता है कि 15 प्रतिशत दलित हैं। 50 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग है। 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं। अडाणी जी की कंपनी की सूची खोलिए, वरिष्ठ प्रबंधन को देखिए, आपको एक भी आदिवासी नहीं मिलेगा। कॉर्पोरेट जगत में आदिवासियों की जगह नहीं उन्होंने आगे कहा- निजीकरण से ऐसा लगता है कि आदिवासियों और दलितों को भी लाभ मिलेगा, लेकिन निजीकरण का मतलब है कि केवल 5-7 लोगों को ही फायदा होगा। पहले सार्वजनिक क्षेत्र था। उसमें आरक्षण था। आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के लोग उसमें जा सकते थे, लेकिन अब नहीं। बड़े अधिकारियों की सूची देखिए। कुछ साल पहले, बजट बड़े धूमधाम से पेश किया गया था और 11 अधिकारी खड़े थे, उनकी तस्वीर खींची गई थी। मैंने सवाल किया- इसमें कहीं भी दलित या पिछड़ा वर्ग नजर नहीं आता। निजी अस्पतालों की सूची देखिए, मालिकों की सूची देखिए, कॉलेजों-विश्वविद्यालयों की सूची देखिए, कॉरपोरेट्स की सूची देखिए। इसमें आदिवासी कहां हैं? इसी महीने हो सकता है निकाय चुनाव का ऐलान गुजरात में नगर निगम और जिला पंचायत चुनावों की घोषणा होने वाली है। राज्य विधानसभा का सत्र 25 मार्च को खत्म हो जाएगा। इसके बाद 26 मार्च गुजरात राज्य चुनाव आयोग लोकल बॉडी चुनावों के लिए शेड्यूल का ऐलान कर सकता है। इससे पहले राहुल गांधी पिछले साल 12 सितंबर को जूनागढ़ पहुंचे थे, तब उन्होंनें सभी जिला अध्यक्षों के कार्यक्रम को संबोधित किया था। निकाय चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं के बीच गुजरात आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ------------------------ गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में UCC की तैयारी:समिति ने CM भूपेंद्र पटेल को रिपोर्ट सौंपी, 24 मार्च को पेश हो सकता है विधेयक उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो सकता है। यूसीसी के लिए गठित समिति ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। समिति ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत अध्ययन के बाद इसने अंतिम सिफारिशों सहित अपनी रिपोर्ट पेश की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Everyone knows how he became captain': Ex-India captain's cryptic dig Riyan Parag
    Next Article
    Struggling To Sleep? Try These 5 Ayurvedic Cooling Drinks Before Bed

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment