Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गोकुल में गोपियों ने पुलिसवालों पर बरसाईं छड़ियां, VIDEO:विदेशियों को भी नहीं छोड़ा, दुल्हन की तरह सजकर खेली छड़ीमार होली

    19 hours ago

    ब्रज में चारों ओर होली की धूम है। गोकुल में आज छड़ीमार होली खेली जा रही है। दुल्हन की तरह सजी महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के बाल स्वरूप के साथ होली खेली। घूंघट में गोपियों ने भगवान पर गोटेदार कपड़ों में लिपटी छड़ियां बरसाईं। बड़ी संख्या में विदेशी सैलाली भी गोकुल पहुंचे हैं। गोपियां उन पर दनादन छड़ी बरसा रही हैं। पुलिसवालों को भी नहीं छोड़ रही हैं। उन्हें देखकर लोग चिल्लाते हुए बोले- और मारो, और मारो…। इससे पहले, नंदभवन से दोपहर 12.30 बजे भगवान श्रीकृष्ण का डोला निकला। कन्हैया और बलराम के बाल स्वरूप डोले पर सवार थे। लोग अबीर और रंग उड़ाते डोले के आगे और पीछे चलते दिखे। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा पर फूल, रंग और अबीर बरसाए गए। चौराहों पर बड़े -बड़े स्टेज तैयार किए गए। उन महिलाएं सज-धज कर डांस करते दिखीं। गलियों में होली के गीत बजते रहे। ‘जय राधे, जय कृष्णा’ के भजन गूंजते रहे। इससे पहले, नंदगांव में गुरुवार (26 फरवरी) को लट्‌ठमार होली खेली गई थी। सजी-धजी राधारानी की सखियों ने बरसाना से आए हुरियारों पर लट्‌ठ बरसाए थे। बुधवार (25 फरवरी) को बरसाना में लट्‌ठमार होली खेली गई थी। तब नंदगांव से गए श्रीकृष्ण के सखाओं पर बरसाना की सखियों ने जमकर लाठी बरसाई थीं। बता दें कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव में लट्ठमार होली होती है, लेकिन गोकुल में छड़ीमार होली का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने यहां बाल लीलाएं की थीं। जो छड़ी तैयार की जाती है, उस पर गोटेदार कपड़ा लपेटा जाता है। इससे भगवान श्रीकृष्ण-बलराम को चोट नहीं लगती है। पहले तस्वीरें देखिए- गोकुल की छड़ीमार होली से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    In Pictures: How Trump Monitored "Operation Epic Fury" Against Iran
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप सुपर-8; ZIM-SA मैच का टॉस थोड़ी देर में:साउथ अफ्रीका जीता तो न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल खेलेगा, जिम्बाब्वे 2 मैच हारकर बाहर

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment