Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गर्मी से पहले AC खरीदना हुआ महंगा:कंपनियों ने 5-15% तक बढ़ाई कीमतें; कॉपर-एल्युमीनियम के दाम बढ़ने का असर

    1 day ago

    गर्मी से पहले AC खरीदना महंगा हो गया है। AC डाइकिन, वोल्टास और ब्लू स्टार जैसी बड़ी कंपनियों ने कीमतें 15% तक बढ़ा दी है। कंपनियों का कहना है कि कच्चे माल जैसे कॉपर, एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई के खर्च में इजाफे की वजह से दाम बढ़ाए हैं। 8 सवाल-जवाब में पूरा मामला समझें… सवाल 1: एसी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है और कौन सी कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं? जवाब: प्रमुख एसी मैन्युफैक्चर्स ने कीमतों में 5% से 15% तक का इजाफा किया है। इसमें टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास, डाइकिन, ब्लू स्टार, LG, हायर और मित्सुबिशी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सवाल 2: एसी के दाम अचानक क्यों बढ़ रहे हैं? जवाब: इसके पीछे 4 मुख्य कारण हैं: सवाल 3: क्या नए एनर्जी नियमों से ग्राहकों को कोई फायदा भी होगा? जवाब: हां, बिल्कुल। एलजी इंडिया के डायरेक्टर संजय चितकरा के अनुसार, नए नियमों के तहत आने वाले एसी पहले के मुकाबले करीब 11% ज्यादा बिजली बचाएंगे। इसका मतलब है कि भले ही खरीदने के समय आपको ज्यादा पैसे देने पड़ें, लेकिन लंबे समय में बिजली का बिल कम आएगा। सवाल 4: डाइकिन इंडिया के प्रमुख का इस बढ़ोतरी पर क्या कहना है? जवाब: डाइकिन इंडिया के चेयरमैन कंवलजीत जावा ने कहा कि नए एनर्जी नियमों ने प्रोडक्ट्स को पहले से बेहतर बनाया है, लेकिन ये महंगा हो गया है। कॉपर के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। डॉलर की वजह से लागत बहुत बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल से इंपोर्ट महंगा हुआ है, इसलिए कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। सवाल 5: क्या बढ़ी हुई कीमतें बाजार में तुरंत दिखने लगेंगी? जवाब: ब्लू स्टार के एमडी बी. त्यागराजन ने बताा कि उन्होंने फरवरी के मध्य में ही 8-10% की बढ़ोतरी कर दी थी। हालांकि, इसका असर बाजार में दिखने में थोड़ा समय लगेगा। डीलर्स ने पुराने रेट पर काफी स्टॉक उठा लिया था। जब तक पुराना स्टॉक खत्म नहीं होता, ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है। सवाल 6: क्या लोग महंगा एसी खरीदेंगे, कंपनियों को क्या उम्मीद है? जवाब: दाम बढ़ने के बावजूद कंपनियों को उम्मीद है कि 2026 में रिकॉर्ड बिक्री होगी। मौसम विभाग के गर्मी के पूर्वानुमान को देखते हुए डाइकिन को उम्मीद है कि इस साल एसी इंडस्ट्री 15% की ग्रोथ दर्ज करेगी। कंपनियों को लगता है कि यह साल 2024 के रिकॉर्ड स्तर को भी छू सकता है। सवाल 7: भारतीय एसी मार्केट का साइज कितना है और मुख्य कॉम्पिटिशन किसके बीच है? जवाब: भारत में रूम एयर-कंडीशनर का बाजार सालाना लगभग 1.35 करोड़ यूनिट्स का है। बाजार में अपनी वोल्टास, एलजी, डाइकिन, ब्लू स्टार, हिताची, पैनासोनिक और लॉयड जैसी कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर रहती है। साल 2025 एसी कंपनियों के लिए काफी सुस्त रहा था। सवाल 8: क्या GST में कटौती से ग्राहकों को कोई राहत मिली है? जवाब: एलजी के अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी को 28% से घटाकर 18% किए जाने से बढ़ी हुई लागत का असर काफी हद तक कम हुआ है। इससे कंपनियों के लिए बिजली बचाने वाले एसी ग्राहकों तक पहुंचाना थोड़ा आसान हुआ है। नॉलेज पार्ट: क्या हैं नए BEE स्टार रेटिंग नियम? 1 जनवरी 2026 से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) ने एयर कंडीशनर्स के लिए नए मानक लागू किए हैं। इसके तहत अब 5-स्टार एसी पुराने 5-स्टार एसी की तुलना में 10% से 11% अधिक एनर्जी एफिशिएंट हैं। आसान शब्दों में कहें तो नया एसी कम बिजली में ज्यादा कूलिंग देगा। AC के लिए स्मार्ट बाइंग टिप्स
    Click here to Read More
    Previous Article
    Breaking News: US and Israel Reportedly Plan to Seize Iran’s Uranium Stockpile Amid Escalating War
    Next Article
    जंग में मारी गई बच्ची को महिलाओं ने कंधा दिया:फूलों से सजी कब्र में दफनाया; अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की 23 PHOTOS

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment