Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हीली आखिरी वनडे में शतक लगाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर:ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 185 रन से हराया, सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया

    14 hours ago

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम को वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में कप्तान एलिसा हीली ने अपने अंतिम वनडे में 98 गेंद पर 158 रन बनाकर टीम को 409 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में भारतीय टीम 45.1 ओवर में 224 रन ही बना सकी और 185 रन से मैच हार गई। हीली दूसरी ही महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने आखिरी ODI मुकाबले में शतक बनाया है। उनसे पहले ऐसा साउथ अफ्रीका का जोहमारी लॉटेगबर्ग ने 2007 में किया था। उन्होंने नीदरलैंड्स के सामने शतक लगाया था। हीली ने 27 चौके और 2 सिक्स लगाए होबॉर्ट के बेलरिव ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टॉस भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता। हीली के आखिरी वनडे की वजह से मैच की शुरुआत खास माहौल में हुई। भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शुरुआत में रेणुका सिंह ने मेडन ओवर डाला, लेकिन इसके बाद हीली ने तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। हीली ने 49 गेंद में फिफ्टी पूरी की और 79 गेंद में शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 2 छक्के लगाए। 100 से 150 रन तक पहुंचने में उन्हें सिर्फ 16 गेंद लगीं। वह वनडे में दो बार 150 से ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बनीं। 13.3 ओवर बाकी रहते वह 158 रन बनाकर आउट हुईं। मूनी ने 106 रन बनाए हीली के साथ बेथ मूनी ने भी शानदार बल्लेबाजी की। मूनी ने 84 गेंद पर नाबाद 106 रन बनाए। यह उनका छठा वनडे शतक रहा। दोनों के बीच 145 रन की साझेदारी हुई। निकोला कैरी ने अंत में 15 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 409 रन बनाए। भारत की स्नेह राणा ने 2 विकेट लिए, लेकिन श्री चरणी सहित तीन गेंदबाजों ने 80 से ज्यादा रन दिए। भारत की शुरुआत खराब रही लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में निकोला कैरी ने स्मृति मंधाना को शून्य पर आउट कर दिया। प्रतिका रावल और जेमिमा रोड्रिग्स ने तेज 54 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। जेमिमा ने 29 गेंद पर 42 रन बनाए। 20 ओवर के अंदर भारत के चार बड़े विकेट गिर गए। इसके बाद अलाना किंग ने रिचा घोष और काशवी गौतम को आउट कर मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में कर दिया। किंग ने 4 विकेट लेकर 33 रन दिए। दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने 63 रन की साझेदारी कर स्कोर 200 के पार पहुंचाया, लेकिन टीम जीत से काफी दूर रह गई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की। जनवरी में किया था संन्यास का ऐलान हीली जनवरी में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुकी है। उन्होंने कहा था कि वह भारत के खिलाफ सीरीज के बाद संन्यास ले लेंगी। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे मुकाबले में ओपनिंग की और वनडे में आठवीं बार शतक लगाया। हीली के शतक पर मिचेल स्टार्क का इमोशनल रिएक्शन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी वाइफ हीली के शतक लगाने पर भावुक हो गए। वनडे क्रिकेट में हीली की आखिरी पारी के दौरान मिचेल स्टार्क कमेंट्री बॉक्स में बैठे थे। जैसे ही हीली ने अपना शतक पूरा किया, स्टार्क ने जोरदार तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। पत्नी की इस यादगार पारी पर वह इमोशनल हो गए। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Indian Scientist In Israel Shares Videos Of Shelter Life Amid Iranian Missile Attacks: "We Don't Really Sleep"
    Next Article
    अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला, 48 PHOTOS-VIDEO:एंकर ने रोते हुए खामेनेई की मौत की खबर पढ़ी, सड़कों पर मातम मना रहे लोग

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment