Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल कांग्रेस ने करोड़पति को राज्यसभा का टिकट दिया:₹15.67 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक अनुराग शर्मा, 5 पर्सनल-30 कमर्शियल व्हीकल, ₹23.64 करोड़ के ठेके

    18 hours ago

    हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने करोड़पति उम्मीदवार को टिकट दिया है। नॉमिनेशन के साथ दिए एफिडेविट से सामने आया कि अनुराग शर्मा और उनकी पत्नी सपना शर्मा के पास कुल मिलाकर 15.67 करोड़ रुपए की चल एवं अचल संपत्ति है। अनुराग शर्मा के अपने नाम 14 करोड़ 61 लाख 21 हजार 125 रुपए की कुल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास कुल 1 करोड़ 05 लाख 30 हजार 375 रुपए की प्रॉपर्टी है। बच्चों के नाम कोई संपत्ति नहीं दिखाई गई। कांग्रेस प्रत्याशी के पास 4 लाख रुपए कैश है, जबकि उनकी पत्नी के पास 18 हजार रुपए हैं। इसके अलावा, HUF (परिवार की साझा संपत्ति) 1.50 लाख रुपए की हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पर 48 लाख 85 हजार 659 रुपए की देनदारी है। उन्होंने ये लोग HDFC, KCCB और HGB (हिमाचल ग्रामीण बैंक) से ले रखा है। बता दें कि अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के प्रभावशाली ब्राह्मण समुदाय को अपने पक्ष में लाना चाहती है। कांगड़ा जिले में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या निर्णायक मानी जाती है। पार्टी का मानना है कि इस कदम से इस वर्ग में कथित नाराजगी को दूर करने में मदद मिलेगी। पढ़िए अनुराग शर्मा ने अपने एफिडेविट में क्या बताया… 2023-24 में 1 करोड़ इनकम टैक्स दिया कांग्रेस के करोड़पति उम्मीदवार ने अब तक एक साल में सर्वाधिक 1 करोड़ (1 करोड़ 00,51 हजार 950) रुपए इनकम टैक्स भरा है। यह पिछले पांच सालों में कम-ज्यादा दर्शाया गया है। उनकी पत्नी सपना शर्मा ने भी अधिकतम 7 लाख 44 हजार 350 रुपए इनकम टैक्स भरा है। शपथ पत्र के अनुसार अनुराग शर्मा पर कोई भी मामला दर्ज नहीं है। पति-पत्नी के पास 23 लाख का सोना सोने के मामले में कांग्रेस कैंडिडेट के पास 30 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 4.65 लाख रुपए बताई गई है। उनकी पत्नी के पास 120 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 18.60 लाख रुपए और 300 ग्राम चांदी की कीमत 84 हजार रुपए बताई गई। उनकी कुल देनदारियों की राशि 48 लाख 85 हजार 659 रुपए है। 5 पर्सनल व्हीकल समेत 30 कमर्शियल वाहन कांग्रेस उम्मीदवार के पास मर्सिडीज समेत 5 गाड़ियां मौजूद हैं। इनकी कीमत 28 लाख 17 हजार 835 रुपए दर्शाई गई है। अनुराग के पास 13 बसों समेत 30 कमर्शियल वाहन भी हैं। शपथ पत्र में अनुराग ने इनकी कीमत 1 करोड़ 74 लाख 42 हजार 250 रुपए बताई है। 23.64 करोड़ रुपए के सरकारी काम ले रखा दिलचस्प यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी के पास इस पर 23.64 करोड़ के सरकारी ठेके भी है। इनमें से 12 करोड़ 58 लाख रुपए के दो काम 19 फरवरी 2026 को ही इनके नाम अवॉर्ड किए गए। बैजनाथ कॉलेज से बीए पास शैक्षिक पृष्ठभूमि की बात करें तो अनुराग शर्मा ने 1993 में बीड़ स्कूल से 10वीं की पढ़ाई पूरी की और 1999 में बैजनाथ कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। उनके परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि भी मजबूत है। उनके पिता प्यारे लाल शर्मा ने 6 बार बीडीसी मेंबर और 1 बार बीडीसी चेयरमैन के पद पर कार्य किया। प्यारे लाल शर्मा, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और पूर्व मंत्री संतराम शर्मा के करीबी रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान ने सबको चौकाया दरअसल, कांग्रेस हाईकमान ने अनुराग शर्मा को टिकट देकर सबको चौकाया है, क्योंकि उनका नाम दूर-दूर तक चर्चा में नहीं रहा। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा जैसे नाम को नजरअंदाज कर अनुराग को टिकट दिया है। अनुराग शर्मा का अब राज्यसभा जाना लगभग तय है, क्योंकि विपक्ष ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। लिहाजा 16 मार्च को उन्हें राज्यसभा का टिकट मिल जाएगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सैंटनर बोले- वर्ल्डकप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे:सूर्या ने जवाब दिया- कुछ नया लेकर आइए, हर कोई वही बात कर रहा है
    Next Article
    LPG Cylinder Price Hiked Despite "Comfortable" Energy Stock. Sources Say Why

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment