Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल में आज भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट:रोहतांग-शिंकुला में एक फीट ताजा हिमपात, किन्नौर को छोड़ सभी जिलों ओलावृष्टि-तूफान की चेतावनी

    11 hours ago

    हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में बीती शाम से बर्फबारी हो रही है, जबकि मध्यम और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। लाहौल स्पीति के अटल टनल रोहतांग में 6 इंच, कोकसर में 8 इंच, शिंकुला और रोहतांग दर्रा में 10-10 इंच फ्रेश स्नोफॉल हो चुका है। इसी तरह, प्रदेश के ज्यादातर भागों में बीती शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल दो दिन तक भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दे रखी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी और शिमला जिला में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट दिया है। इन जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। पर्यटकों को भी अधिक ऊंचे पहाड़ों की यात्रा टालने को कहा गया है। एक-दो स्पेल में भारी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान प्रदेश में किन्नौर इकलौता ऐसा जिला है, जहां चेतावनी नहीं है। किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्पेल में भारी बर्फबारी हो सकती है। जनवरी जैसी ठंड लौटी मौसम में आए बदलाव के बाद प्रदेश में जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। ताजा बर्फबारी के बाद ऊंचे क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिर गया है। कई शहरों में यह सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर चुका है। चंबा के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट चंबा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 11.1 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 16.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। मंडी का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री नीचे गिरने के बाद 20.8 डिग्री, सोलन का 7.4 डिग्री की गिरावट के बाद 18.0 डिग्री, ऊना का 6.4 डिग्री की कमी के बाद 23.4 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 14.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले तीन दिन के दौरान तापमान में और गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार- 21 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। इसके बाद अगले 4 दिन अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्के हिमपात के आसार है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Trump Considers Deploying Thousands Of US Troops Into Iran As War Enters New Phase
    Next Article
    हिमाचल में कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेजा:पीएम पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट, विधायक कालिया ने अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment