Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल में आज हीट-वेव की चेतावनी:11 शहरों में तापमान 30॰C पार, अगले 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

    13 hours ago

    हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने कुल्लू, मंडी और सोलन जिले के कुछ क्षेत्रों में लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। इसे देखते हुए लोगों को दिन के समय धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है। खासकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मार्च को शिमला का औसत अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन इस बार न्यूनतम तापमान ही 15.4 डिग्री पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 10.1 डिग्री अधिक होकर 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह कल्पा में अधिकतम तापमान सामान्य से 14.3 डिग्री बढ़कर 23.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। केलांग में तापमान 12.2 डिग्री के उछाल के बाद 14.2 डिग्री तक पहुंच गया। भुंतर में पारा 10.9 डिग्री बढ़कर 31.8 डिग्री और कांगड़ा में 10.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मनाली का तापमान भी सामान्य से 10.2 डिग्री अधिक होकर 24.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 11 शहरों में पारा 30 डिग्री पार प्रदेश के 11 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। ऊना में पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शिमला का रात का तापमान सामान्य से 9.3 डिग्री अधिक होकर 15.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कल्पा का न्यूनतम तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री अधिक होकर 7.5 डिग्री और मनाली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज बारिश और बर्फबारी के आसार मौसम विभाग के अनुसार आज एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है। 8 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। जबकि 9 मार्च को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 11 और 12 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े:ईरान जंग से रसोई गैस की किल्लत की आशंका; सरकार का LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश
    Next Article
    This is what happened on March 6.

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment