Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का पहला ऑरेंज अलर्ट:कल से 20 मार्च तक बारिश, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, डेढ़ महीने का ड्राइ स्पेल टूटेगा

    6 days ago

    हिमाचल प्रदेश में इस समर सीजन में पहली बार आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी कर कल (रविवार को) तीन जिले कुल्लू, मंडी और शिमला को यह चेतावनी जारी की है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। इस दौरान राज्य के कुछ भागों में एक दो स्पेल में तेज बारिश का भी हो सकता है। अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। IMD के अनुसार- राज्य के कई भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम राज्य में बारिश-बर्फबारी का दौर 20 मार्च तक जारी रहेगी। परसों यानी 16 मार्च को भी पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार है। 17 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा, लेकिन अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में हल्की बारिश बर्फबारी जारी रहेगी। 18 व 19 मार्च को भी भारी बारिश 18 व 19 मार्च को दोबारा पूरे प्रदेश अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी, जो कि कुछ क्षेत्रों में 20 मार्च को भी जारी रह सकती है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में भी 4 से 6 डिग्री की गिरावट आएगी। ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ओलावृष्टि के कारण मटर, फूलगोभी और स्टोन फ्रूट की फसल को भी नुकसान हो सकता है। कांगड़ा, मंडी और सोलन में हीटवेव का अलर्ट वहीं IMD ने कांगड़ा, मंडी और सोलन जिला में आज हीटवेव का यलो अलर्ट जारी कर रखा है, जबकि लाहौल स्पीति और चंबा की ऊंची चोटियों पर आज भी हल्का हिमपात होने का पूर्वानुमान है। शिमला में भी आज सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए है। सावधानी बरतने की सलाह मौसम विभाग ने हीटवेव अलर्ट को देखते हुए लोगों को दिन के समय धूप से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि मौसम में यह गर्मी ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। 4 जिलों में एक बूंद पानी भी नहीं बरसा राज्य में फरवरी माह में सामान्य से 95 प्रतिशत कम और मार्च में अब तक नॉर्मल से 93 प्रतिशत कम बारिश-बर्फबारी हुई है। सिरमौर, सोलन, ऊना और हमीरपुर चार जिले ऐसे है जहां मार्च में एक बूंद भी पानी नहीं बरसा। इससे सूखे जैसे हालात पनपने लगे है। ऐसे में बारिश-बर्फबारी के बाद लंबे समय से चला आ रहा ड्राइ स्पेल टूटने के आसार है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran considers allowing a limited number of oil tankers to pass through the Strait of Hormuz
    Next Article
    हिमाचल में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ऑरेंज अलर्ट:कल से 20 मार्च तक बारिश, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, डेढ़ महीने का ड्राइ स्पेल टूटेगा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment