Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल में फिर बदला मौसम, अटल टनल में बर्फबारी शुरू:3 जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, बीते एक सप्ताह में सामान्य से 177% ज्यादा बारिश

    1 day ago

    हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदला है। अटल टनल रोहतांग सहित लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने शिमला, मंडी और बिलासपुर जिला में रात 9 बजे तक घंटे तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के बाद पहाड़ों पर फिर से ठंड लौट आई है। शिमला में भी शाम 5.30 बजे ही अंधेरा का छा गया है। कल और परसों वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। 26 मार्च को फिर से पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार है। 27 और 28 मार्च को मौसम साफ होगा। 29 मार्च को फिर से पूरे प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार है। एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 177% अधिक बारिश मौसम विभाग के अनुसार- बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 177 फीसदी अधिक बादल बरसे है। मौसम विभाग के अनुसार- प्रदेश में 9 से 15 मार्च तक 28.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 77.9 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। ऊना जिला में सामान्य की तुलना में 769 फीसदी अधिक, सोलन में 602 फीसदी, सिरमौर में 535 फीसदी, हमीरपुर में 468 फीसदी, शिमला में 330, कुल्लू में 321 और बिलासपुर में सामान्य से 502 फीसदी अधिक बादल बीते एक सप्ताह में बरसे हैं। पहाड़ों पर इससे जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। इस बीच आज फिर से मौसम बदला है। शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी या फिर आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। नाहन में सामान्य से 6.3 डिग्री कम तापमान बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में हल्का उछाल दर्ज किया गया, लेकिन आज फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। नाहन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री कम होकर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केलांग में अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है। कांगड़ा में भी तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहते हुए 26.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री और ताबो में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    हरियाणा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला इंटरनेशनल एथलीट का शव:कल ही चंडीगढ़ में खेलो इंडिया में जीते 3 मेडल; शताब्दी एक्सप्रेस से भिवानी लौट रहे थे
    Next Article
    राहुल वडोदरा में बोले-मोदी 100% ट्रम्प के कंट्रोल में हैं:दावा किया- मोदी ने ट्रम्प से कहा कि बिना पूछे किसी से तेल नहीं खरीदेंगे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment