Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल में घूमना अब महंगा:हरियाणा-पंजाब व चंडीगढ़ से आने वाले टूरिस्ट वाहनों की एंट्री फीस बढ़ी, जानिए नई दरें

    12 hours ago

    हिमाचल प्रदेश में घूमने जाने वालों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। राज्य सरकार ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की एंट्री फीस में 30 से 230 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। इसका असर टूरिस्ट के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और ढुलाई दरों पर भी पड़ेगा। सरकार ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी है। हिमाचल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से टूरिस्ट घूमने जाते हैं। ऑनलाइन नीलामी और फास्टैग व्यवस्था हिमाचल सरकार की नई टोल बैरियर नीति के तहत एंट्री फीस की वसूली बैरियरों पर ही की जाएगी। इसके लिए फास्टैग अनिवार्य किया जा रहा है। बैरियरों की नीलामी अब ऑनलाइन माध्यम से होगी। जिला स्तर पर डीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी, जो संचालन और निगरानी करेगी। ठेकेदारों को 15 दिन के भीतर फास्टैग सहित जरूरी व्यवस्थाएं लागू करनी होंगी। सरकार का दावा है कि इससे जाम कम होगा और आवाजाही सुगम बनेगी। पर्यटन पर पड़ेगा असर एंट्री फीस की बढ़ोतरी ने टूरिस्टों के साथ साथ कारोबारियों की चिंताएं बढ़ा दी है। शिमला के होटेलियर अश्वनी सूद ने बताया कि एंट्री फीस की बढ़ोतरी का पर्यटन पर असर पड़ेगा। उन्होंने इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान में ओले गिरे, MP के 25 जिलों में बारिश:हरियाणा में बारिश से 7 डिग्री तापमान गिरा; केदारनाथ में 6 इंच बर्फ गिरी
    Next Article
    Rajpal attends niece’s wedding after release from Tihar Jail

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment