Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल में रोहतांग समेत ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी:अन्य क्षेत्रों में बारिश शुरू, मनाली में 53 मिलीमीटर वर्षा, आज ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

    2 days ago

    हिमाचल प्रदेश में अटल टनल रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और राज्य के मैदानी व निचले इलाकों में दोपहर एक बजे के बाद से बारिश हो रही है। मनाली में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 53.0 मिलीमीटर और चंबा के तीसा में 33.0 मिलीमीटर तक बादल बरस चुके हैं। सराहन में 32.5, सियोबाग 32.4, भुंतर 26.5, शिमला 20, भरमौर 17.0, धर्मशाला 15.3, भटियात 13.4, सांगला 10.8, जोगेंद्रनगर में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज और कल दो दिन तक भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी दे रखी है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी और शिमला जिला में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट दिया है। इन जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का भी ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है। पर्यटकों को भी अधिक ऊंचे पहाड़ों की यात्रा टालने को कहा गया है। एक-दो स्पेल में भारी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान किन्नौर इकलौता ऐसा जिला है, जहां चेतावनी नहीं है। किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्पेल में भारी बर्फबारी हो सकती है। जनवरी जैसी ठंड लौटी मौसम में आए बदलाव के बाद प्रदेश में जनवरी जैसी ठंड लौट आई है। ताजा बर्फबारी के बाद ऊंचे क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिर गया है। कई शहरों में यह सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर चुका है। चंबा के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट चंबा के अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 11.1 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 16.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। मंडी का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री नीचे गिरने के बाद 20.8 डिग्री, सोलन का 7.4 डिग्री की गिरावट के बाद 18.0 डिग्री, ऊना का 6.4 डिग्री की कमी के बाद 23.4 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद 14.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। अगले तीन दिन के दौरान तापमान में और गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार- 21 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा। इसके बाद अगले 4 दिन अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्के हिमपात के आसार है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    What is Pyrite? Why should you wear it?
    Next Article
    How Ceros Gives Security Teams Visibility and Control in Claude Code

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment