Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल में उपराष्ट्रपति ने छात्रों को बांटी डिग्रियां:52 मेधावी गोल्ड मेडल से सम्मानित, सेंटर यूनिवर्सिटी कांगड़ा के नौवें दीक्षांत समारोह में शामिल

    14 hours ago

    भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। सीपी राधाकृष्णन ने हिमाचल के कांगड़ा स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में भाग लिया। उन्होंने मेधावी छात्रों को डिग्रियां और पदक प्रदान किए। इस दौरान सीपी राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में डिग्री प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा के नौवें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष कुल 802 छात्रों को डिग्रियां दी गईं, जिनमें 420 छात्राएं और 382 छात्र शामिल है। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल के अनुसार- आज 37 पीएचडी, 665 स्नातकोत्तर (PG), 89 स्नातक (UG) और 11 एमफिल की डिग्रीधारकों को डिग्रियां बांटी गईं। 52 मेधावियों को गोल्ड मेडल दिए गए शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 52 मेधावियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह की परंपरा के अनुसार, सभी विद्यार्थी भारतीय परिधानों में अपनी उपाधियां ग्रहण करने पहुंचे। देरी से पहुंचे छात्रों को पहले रोका, फिर एंट्री वहीं सुबह के वक्त देरी से कैंपस में पहुंचे कुछ मेधावी छात्र-छात्राओं काफी देर तक सभागार में प्रवेश नहीं दिया गया। छात्रों के बार बार आग्रह पर काफी देर बाद उन्हें सभागार में जाने की इजाजत दी गई। पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हॉट एयर बैलूनिंग जैसी हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध उपराष्ट्रपति के इस अति-विशिष्ट (VVIP) दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा, शिल्पी बेक्टा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए। इन आदेशों के बाद धर्मशाला, कांगड़ा, शाहपुर और पालमपुर क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ाने, हॉट एयर बैलूनिंग और सभी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है और समारोह के दौरान किसी भी चूक से बचने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मौजूद रहे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने की।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मोगा में BJP की बदलाव रैली:गृहमंत्री मंच पर आए, केसरी पगड़ी पहनी; ट्वीट कर कहा था- आप-दा सरकार ने पंजाब को क्राइम में डुबोया
    Next Article
    मोगा में BJP की बदलाव रैली:शाह केसरी पगड़ी पहनकर आए; ट्वीट कर कहा- आप-दा सरकार ने पंजाब को ड्रग्स में डुबोया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment