Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल से कांग्रेस राज्यसभा कैंडिडेट का ऐलान:कांगड़ा जिले के अध्यक्ष को मैदान में उतारा; CM सुक्खू की मौजूदगी में आज नामांकन भरेंगे

    12 hours ago

    हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से अनुराग शर्मा राज्यसभा जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने देश में 6 नामों के साथ उनके नाम की भी घोषणा की है। वह अभी कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। अनुराग शर्मा आज ही विधानसभा में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में नामांकन भरेंगे। इससे पहले सीएम सुक्खू विधानसभा परिसर में ही कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग लेंगे। अनुराग शर्मा सीएम सुक्खू के करीबी रहे हैं। वह अभी बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, जो कि इंटरनेशनल लेवल की पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप का आयोजन करती है। कैंडिडेट की लिस्ट… इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा बता दें कि BJP की मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। लिहाजा इससे पहले नए सांसद का चुनाव होना है। आज नामांकन भरे जाने हैं और कल इनकी छंटनी होगी। जरूरत पड़ी तो 16 मार्च को वोटिंग होगी। हिमाचल में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 68 विधायकों वाली विधानसभा में 40 विधायक हैं जो कि पूर्ण बहुमत से 5 विधायक ज्यादा है। वहीं, विपक्षी भाजपा के पास 28 विधायक हैं। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सेंसेक्स में 500 अंक की तेजी:79,600 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 150 अंक चढ़ा; ऑटो और एनर्जी शेयर्स में खरीदारी
    Next Article
    अमेरिका ने ईरानी जहाज को मार गिराया | Iran Israel War | Iran US War | #shorts #ytshorts

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment