Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हिमाचल-विदर्भ में हीटवेव, महाराष्ट के अकोला में पारा 40.8°C पहुंचा:MP-राजस्थान में भी तापमान 35°C से ज्यादा; 2 दिन बाद हिमालयी राज्यों में बारिश-बर्फबारी संभव

    13 hours ago

    मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में पारा 35°C के पार पहुंच गया है। दिल्ली में तो मार्च के पहले हफ्ते में ही 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया और अधिकतम तापमान 35.7°C पहुंच गया। मध्य प्रदेश के इंदौर में पारा 36.2 डिग्री तक पहुंच गया है। राजस्थान के जैसलमेर में तापमान 38°C दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तापमान 37.8°C रहा। हिमाचल प्रदेश के मंडी, सोलन, धर्मशाला और भुंतर में हीट वेव चली। मौसम विभाग ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों और राजस्थान के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से 8 से 12 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी राज्यों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने और गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मार्च में गर्मी और हीटवेव क्यों मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर एमपी पर भी देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। जिससे धूप का तीखापन भी बढ़ सकता है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगले 2 दिन मौसम का हाल- राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर में चलने लगी गर्म हवा; तापमान 40° के करीब, 10-11 मार्च से हीटवेव की संभावना गुजरात और प्रदेश की बॉर्डर से लगे पाकिस्तान में बने एंटीसाइक्लोन सिस्टम ने राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है। पश्चिमी जिलों में हल्की गर्म हवाएं चलने लगी हैं। बाड़मेर में 39.8 और जैसलमेर में 39.3 डिग्री दर्ज हुआ। अगले हफ्ते तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हीटवेव की भी संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: मालवा-निमाड़ सबसे गर्म, रेगिस्तानी हवा की वजह से पारा बढ़ा प्रदेश में मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिले सबसे गर्म हैं। शनिवार को यहां तापमान 38 डिग्री से ज्यादा रहा। रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तेज गर्मी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Beyond celebration: Women’s Day and the promise of true equality
    Next Article
    Shah Rukh Khan praises Anil Kapoor’s ‘Subedaar’

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment