Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हार्दिक ने एक्स-वाइफ और बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार:नताशा और अगस्त्य डिफेंडर की डिलीवरी लेते दिखे, कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए

    9 hours ago

    इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। कार डिलीवरी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। हार्दिक ने बेटे को लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दरअसल, लैंड रोवर मुंबई के इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर अपनी डिफेंडर खरीदने के लिए नवनीत मोटर्स को चुना। भरोसे पर बना रिश्ता। उत्कृष्टता पर टिका फैसला। मुंबई में डिलीवर, लैंड रोवर डिफेंडर। अगस्त्य पांड्या और स्टेनकोविक को प्रेजेंट। दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार। आगे बढ़कर नेतृत्व करने वालों के लिए बनाई गई।” हार्दिक ने 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी बता दें कि हार्दिक ने 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। उसी साल नताशा ने बेटे अगस्त्य को जन्म दिया। वर्ष 2024 में दोनों अलग हो गए। हार्दिक इन दिनों माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने माहिका के नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया है। करियर की बात करें तो हार्दिक फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेल रहे हैं। टूर्नामेंट में हार्दिक गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 52 रन की पारी खेली थी और अब तक 5 विकेट ले चुके हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Weekly Career Horoscope, February 22 to February 28, 2026: Success, challenges, and breakthroughs; Know about your Career
    Next Article
    Dalal Street watch: What to expect on Monday as Trump raises tariffs to 15%

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment