Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हरियाणा CM ने बजट की कॉपी साइन की:सैनी ने केसरिया पगड़ी पहनी; थोड़ी देर में वित्त मंत्री के तौर पर दूसरी बार पेश करेंगे

    2 days ago

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री आज (2 मार्च) दूसरी बार बजट पेश करेंगे। अनुमान है कि यह बजट 2.15 लाख करोड़ रुपए तक का हो सकता है। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी के बजट भाषण से शुरू होगी। बजट पेश करने से पहले उन्होंने CM आवास पर बजट की कॉपी पर साइन किए। इस दौरान नायब सैनी केसरिया पगड़ी पहने हुए थे। मुख्यमंत्री सैनी बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे को लेकर भी कुछ घोषणाएं कर सकते हैं। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) उद्योग सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की भी संभावना है। किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर भी छूट मिल सकती है। इस बजट में गुरुग्राम में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या को लेकर भी मेगा प्लान बनाया गया है। सरकार सड़कों के चौड़ीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके अलावा, राज्य में खाली पड़े ग्रुप-D के पदों को भरने को लेकर भी ऐलान हो सकता है। बजट से जुड़े पल-पले के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 WC semi-final schedule, dates, times, venues — All you need to know
    Next Article
    पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर उड़ाने की धमकी:कॉलेज कैंपस खाली कराया गया; ई-मेल में लिखा- सायनाइड पॉइजन बम रखे हैं, दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment