Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हरियाणा कांग्रेस नेत्री बोलीं- पार्टी नेताओं को करोड़ों रुपए दिए:पैसे लेकर भी टिकट-पद नहीं मिला; दिल्ली पुलिस को चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजे

    2 days ago

    हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुचित्रा सिंह ने पार्टी के कुछ नेताओं पर टिकट और पद के नाम पर करोड़ों रुपए लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने 22 फरवरी को अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को भेजा था, जो अब सामने आया है। उनके बिजनमैन पति गौरव कुमार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायत के साथ कुछ चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजकर FIR दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर सुचित्रा सिंह और गौरव कुमार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'दैनिक भास्कर एप' से बातचीत में सुचित्रा सिंह और गौरव कुमार ने वही आरोप दोहराए जो पुलिस को भेजी गई लिखित शिकायत में लगाए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी की बावल एससी रिजर्व सीट से टिकट दिलाने के नाम पर उनसे 7 करोड़ रुपए लिए। उधर, जब सुचित्रा से सवाल पूछा गया कि उन्होंने डेढ़ साल तक चुप्पी क्यों साधे रखी? इस पर सुचित्रा का कहना है कि उन्हें हरियाणा महिला कांग्रेस का पद दिलाने का वादा किया था। कांग्रेस नेत्री ने जिन नंबरों की चैटिंग के स्क्रीन शॉट पुलिस को दिए, उन नंबरों पर दैनिक भास्कर एप की टीम ने संपर्क करने की कोशिश की। कॉल रिसीव न होने पर मैसेज पर सवाल भी भेजे, लेकिन जवाब नहीं मिला। दूसरी तरफ, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। दिल्ली पुलिस को दी शिकायत की मुख्य बातें… हिसार के बिजनेसमैन से शादी सुचित्रा मूलरूप से रेवाड़ी के गांव चिता ढूंगरा गांव की हैं। उनकी शादी हिसार के बिजनेसमैन गौरव कुमार से हुई। दंपती अब सोनीपत में रह रहा है। सुचित्रा ने अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान रेवाड़ी के बावल सुरक्षित सीट से टिकट मांगा था। राव नरेंद्र सिंह बोले- सुचित्रा का बायोडाटा आया था इन आरोपों पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी एक पत्र के माध्यम से मिली है। टिकट के बदले पैसे लेने की कांग्रेस में ऐसी कोई परंपरा नहीं है। राव नरेंद्र ने कहा कि जिस मामले को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उसे करीब डेढ़ साल हो चुके हैं। ऐसे में अब अचानक आरोप लगाना समझ से परे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुचित्रा सिंह ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए उन्हें बायोडाटा दिया था, लेकिन यह फैसला पार्टी हाईकमान करता है। आशंका जताई कि यह पूरा प्रकरण किसी विपक्षी दल से प्रेरित राजनीतिक साजिश भी हो सकता है। केरल में चुनाव का माहौल है और जिन नेताओं के नाम लिए गए हैं, वे केरल से जुड़े हैं। कांग्रेस नेता का पक्ष जानने के लिए किया गया मैसेज…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Failed To Poison Wife Thrice, Maharashtra Man Gets Her Killed In 'Accident'
    Next Article
    राजनीति और टैक्स से परेशान अरबपति छोड़ रहे अपना देश:ब्रिटेन-अमेरिका से मोहभंग; इटली, पुर्तगाल और सिंगापुर नए ठिकाने बने, 2018 में 1.08 लाख और 2025 में 1.42 लाख अमीरों ने देश छोड़ा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment