Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हरियाणा में रेलवे ट्रैक पर मिली इंटरनेशनल एथलीट की डेडबॉडी:कल ही चंडीगढ़ में खेलो इंडिया में जीते थे 3 मेडल; शताब्दी एक्सप्रेस से भिवानी लौट रहे

    2 days ago

    हरियाणा के भिवानी जिले के 70 वर्षीय इंटरनेशनल एथलीट फूल कुंवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सोमवार को सोनीपत के राठधाना और नरेला स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के कई गहरे निशान थे। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार ने बताया कि फूल कुंवार ने कल ही चंडीगढ़ में हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में विभिन्न इवेंट्स में 3 मेडल जीते थे। इसके बाद वे कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस से लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। उनका सामान गायब है, ऐसे में परिवार को शक है कि यह हादसा नहीं है। उधर, परिवार के बयान के आधार पर सोनीपत जीआरपी ने मामले में जांच शुरू कर दी है। कैसे हुआ हादसा, सिलसिलेवार ढंग से जानिए… फूल कुंवार का एथलेटिक्स में रहा चमकदार करियर…. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते परिवार के मुताबिक, फूल कुंवार का खेल जीवन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 1978 से 1986 के बीच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते। शॉट पुट, बांस कूद (पोल वॉल्ट) और हैमर थ्रो उनके मुख्य इवेंट रहे। 1982 में उन्होंने बांस कूद में नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था। जर्मनी, मलेशिया, चीन और जापान जैसे देशों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल किए। खेल कोट से पुलिस और रेलवे में नौकरी की खेल के साथ-साथ फूल कुंवार ने सरकारी सेवाओं में भी अपनी पहचान बनाई। 1978 में वे हरियाणा पुलिस में सीधे एएसआई के पद पर भर्ती हुए और करीब 7 वर्षों तक सेवा दी। इसके बाद 1982 में वे रेलवे दिल्ली में चीफ टिकट इंस्पेक्टर बने और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। उनकी नौकरी भी खेल कोटे के आधार पर लगी थी। 70 की उम्र में भी फिटनेस का जुनून फूल कुंवार ने रिटायरमेंट के बाद भी खेल को कभी नहीं छोड़ा। वे मास्टर एथलेटिक्स कैटेगरी में लगातार हिस्सा लेते रहे। 70 साल की उम्र में भी वे रोज सुबह और शाम दो-दो घंटे प्रैक्टिस करते थे। इतना ही नहीं, वे युवा खिलाड़ियों को भी मैदान में टिप्स देते और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। उनकी फिटनेस और ऊर्जा को देखकर हर कोई हैरान रह जाता था। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ परिवार के मुताबिक, फूल कुंवार की मौत से परिवार में शोक छाया है। वे अपने पीछे पत्नी और एक शादीशुदा बेटी को छोड़ गए हैं। तीन मेडल जीतकर लौटने की खुशी का इंतजार कर रहा परिवार अब गहरे सदमे में है। घर में जश्न की जगह मातम पसरा हुआ है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में बेकाबू कैंटर ने 7 लोगों को रौंदा:3 की मौत, सड़क पर बिखरीं लाशें; फ्लाईओवर के 2 पिलर के बीच फंसकर रुका हरियाणा के झज्जर में सोमवार की दोपहर एक कैंटर ने सात लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    पंजाब अफसर सुसाइड केस, पूर्व AAP मंत्री गिरफ्तार:भुल्लर ने सरेंडर करने का दावा किया; शाह ने कहा था- CBI जांच करा दूंगा
    Next Article
    'Going to be a Civil War': MAGA enraged as foreign doctors secure US residency slots on match day

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment