Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हरियाणवी इन्फ्लुएंसर का सिंगर मीता पर सनसनीखेज आरोप:सीमा राठौर बोलीं- काम के बहाने होटल बुलाया, संबंध बनाने को कहा; बरोदा बोले- FIR कराऊंगा

    14 hours ago

    हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों सिंगर-एक्टर मीता बरोदा और मॉडल-एक्ट्रेस सोनिका सिंह के बीच चल रहा विवाद सुर्खियों में है। दोनों एकदूसरे पर लगातार हमलावर है और गंभीर आरोप लगा रहे है। दोनों के बीच 'जीजा जी' सॉन्ग और कथित समझौते को लेकर शुरू हुई तकरार में अब तीसरी एंट्री भी हो गई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा राठौर ने वीडियो जारी कर इस विवाद को अब सनसनीखेज मोड़ दे दिया है। एक ओर जहां उन्होंने एक्ट्रेस सोनिका सिंह का समर्थन किया है, वहीं सिंगर मीता बरोदा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीमा का दावा है कि काम दिलाने के बदले उनसे रिलेशन बनाने का दबाव बनाया गया था। राठौर का कहना है कि यह उस वक्त की बात है, जब वे इंडस्ट्री में नई थीं, तब मीता बरोदा के संपर्क में आई थीं। एक कार्यक्रम में काम देने के बदले उनसे पहले रिलेशन बनाने की बात कही गई। इसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उन्होंने मीता से पूरी तरह कॉन्टेक्ट खत्म कर लिया था। उधर, सोशल मीडिया पर लगाए गए इन आरोपों के बाद यह विवाद और अधिक गहराता नजर आ रहा है। उधर, इस मामले में मीता बरोदा का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कि इस लड़की को मैं नहीं जाता। ये पब्लिसिटी के लिए ऐस कर रही है। मैं इसे सबक सिखाऊंगा, FIR करा रहा हूं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी है सीमा राठौर सिंगर मीता बरोदा पर आरोप लगाने वाली सीमा राठौर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और वह खुद को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ बताती है। उनके फेसबुक पर सीमा राठौर नाम से अकाउंट है, जिसमें उसके 8.77 लाख फॉलोअर्स है। मगर, वह इंस्ट्राग्राम पर खुद को आएशा राठौर बताती है। इसी नाम से उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी बनी हुई है। इसमें उसे 1.5 मिलियन फॉलोअर्स है जबकि उसने 2 हजार से ज्यादा पोस्ट इस अकाउंट पर अपलोड की हुई है। इनमें डांस, एक्टिंग के अलावा फिजिकल फिटनेस के भी कई वीडियो हैं। सीमा राठौर ने मीता पर क्या आरोप लगाए, सिलसिलेवार पढ़ें… 5 साल पहले इंडस्ट्री में कदम रखा, मीता के संपर्क में आई सीमा राठौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीता बरोदा और सोनिका सिंह के विवाद से जुड़ा जो वीडियो अपलोड किया है, उसमें वह सोनिका का समर्थन कर रही है। जबकि मीता बरोदा पर गंभीर आरोप लगा रही है। बता रही है कि वाक्या उस पांच साल पहले उस वक्त का है, जब वह काम की तलाश में इस लाइन में आई थी। काम की तलाश के दौरान ही वह सिंगर-एक्टर मीता बरोदा के सपर्क में आई। वीडियो में बताती है कि काम के सिलसिले में ही मीता ने उन्हें बुलाया था। यह मुलाकात एक होटल में होनी थी। मगर, इससे पहले ही वह मीता की मंशा भांप गई और अपने कदम वापस खींच लिए। मीता ने काम के बदले रिलेशन बनाने का दबाव बनाया सीमा राठौरका आरोप है कि मीता ने एक कार्यक्रम में काम देने के बदले पहले शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। उसे एक होटल में रुकने के लिए कहा गया और वहां साथ रहने का दबाव बनाया गया। राठौर ने दावा किया कि यह सुनते ही उसने अपनी गाड़ी वापस मोड़ ली और घर लौट गईं। सीमा ने यह भी कहा कि मीता बरोदा बार-बार उन्हें साथ सोने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था। उनका कहना है कि बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और संपर्क पूरी तरह खत्म हो गया। रिकॉर्डिंग होने का दावा, भरोसा दिलाकर डिलीट कराई वीडियो में सीमा राठौर ने यह भी दावा किया कि उन्होंने उस समय बातचीत की रिकॉर्डिंग की थी। इसके लेकर विवाद भी हुआ था। हालांकि, मीता बरोदा के कुछ दोस्तों ने बीच-बचाव कर उनसे रिकॉर्डिंग डिलीट करवाने की बात कही और भरोसा दिलाया कि भविष्य में कोई संपर्क नहीं किया जाएगा। सीमा बताती है कि इस भरोसे पर मैने वीडियो डिलीट कर दी थी। इसके बाद उसने कभी मीता बरोदा और उसके जुड़े लोगों से कभी संपर्क नहीं रखा। शुरुआती वीडियो में क्या दिखाया गया सीमा राठौर की ओर से जारी वीडियो की शुरुआत में मीता बरोदा और सोनिका सिंह के बीच चल रही बयानबाजी के क्लिप दिखाए गए। एक क्लिप में मीता बरोदा यह कहते नजर आ रहे हैं कि सोनिका सिंह उनसे लंबे समय तक फोन पर बातचीत करती थीं। वहीं, सोनिका सिंह की ओर से जारी वीडियो में मीता पर गंभीर व्यक्तिगत आरोप लगाए गए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके जवाब में मीता बरोदा ने भी सोनिका सिंह पर नशे से जुड़े आरोप लगाए और दावा किया कि वह दिल्ली में नशा करते हुए पकड़ी गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके खर्च उठाते थे। सोनिका सिंह का समर्थन, मीता बरोदा पर पर लगाए आरोप सीमा राठौर ने अपने वीडियो में सोनिका सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि यदि वह सोनिका की जगह होतीं तो वह भी उसी तरह प्रतिक्रिया देतीं। सीमा का आरोप है कि मीता बरोदा दूसरों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, लेकिन जब उनकी निजी जिंदगी पर टिप्पणी होती है तो वह आक्रामक हो जाते हैं। उन्होंने मीता का समर्थन करने वाले कुछ लोगों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। कहना है कि गलत को गलत कहना और उसका विरोध करना चाहिए। सीमा ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री पर भी उठाए सवाल सीमा राठौर ने अपने वीडियो में कुछ हरियाणवी कलाकारों पर भी लड़कियों के शोषण के आरोप लगाए। उनका कहना है कि इंडस्ट्री में नई लड़कियों का मिसयूज किया जाता है। हालांकि उन्होंने किसी के नाम का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया। यह बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर भी लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है। मीता बोले- मैं इसे नहीं जानता, आरोप झूठे, जेल कराऊंगा उधर, इस मामले में मीता बरोदा का कहना कि इस लड़की को मैं नहीं जानता और ना कभी इससे मिला। यह बेवजह झूठे आरोप लगा रही है। मैं इसके ऊपर केस करूंगा, इसे जेल कटाऊंगा। इसने अजय हुड्‌डा पर भी आरोप लगाया था। ये पब्लिसिटी के लिए इस तरह के इल्जाम लगाती है। मैं इसे सबक सिखाऊंगा, FIR करा रहा हूं। मीता और सोनिका में लगातार बढ़ रहा विवाद मीता बरोदा और सोनिका सिंह के बीच शुरू हुआ यह विवाद अब व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और इंडस्ट्री पर सवालों तक पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर समर्थक और विरोधी दोनों पक्षों में बंटे नजर आ रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मीता बरोदा इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से जवाब देंगे या मामला कानूनी रूप लेगा। फिलहाल यह विवाद हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… थाने पहुंची हरियाणवी कलाकारों की कन्ट्रोवर्सी:'जीजा जी' सॉन्ग पर विवाद, सिंगर मीता बोले-बिग बॉस ऑफर के लिए कर रही; सोनिका ने गंदा आदमी बताया हरियाणवी सिंगर अमित खासा उर्फ मीता बरोदा और मॉडल सोनिका सिंह का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। सोनिका सिंह का कहना है कि लगातार हो रही बदनामी से परेशान होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read More
    Previous Article
    MP Stone Pelting News: Jabalpur में दो गुटों में बवाल और पत्‍थराव, मंदिर में मारपीट को लेकर भिड़े लोग
    Next Article
    भागवत जिस वंदे भारत से मेरठ पहुंचे, उस पर पथराव:खिड़की का शीशा टूटा, स्टेशन पर सिक्योरिटी के बीच उतरे

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment