Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ICC इवेंट इतिहास का सबसे बड़ा ओपनिंग डे:पहले दिन 18.3 बिलियन मिनट बार मैच देखे गए; व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूटे

    10 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 ने व्यूअरशिप के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत और श्रीलंका में शुरू हुए टूर्नामेंट के पहले दिन का खेल 18.3 बिलियन मिनट बार देखा गया, जो ICC इवेंट के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग व्यूअरशिप बन गई है। अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए 2024 टी-20 वर्ल्ड कप की तुलना में ओपनिंग डे की व्युअरशिप में 59% का इजाफा हुआ है। दर्शकों की रीच में भी उछाल देखने को मिला है। जियो-हॉटस्टार पर पहले दिन 10.1 करोड़ (101.9 मिलियन) लोगों ने मैच देखा, जो 2024 वर्ल्ड कप के मुकाबले 81% ज्यादा है। भारत-USA मैच ने बढ़ाया व्यूअरशिप ग्राफ भारत-अमेरिका मैच ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर रिकॉर्ड व्यूअरशिप हासिल की। भारत ने 2024 वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। इस मैच के मुकाबले भारत-अमेरिका मैच की टीवी रेटिंग 41% और डीजिटल रीच 98% बढ़ी है। ICC ने कहा- टीवी और डिजिटल दोनों पर व्यूअरशिप में तेजी आई ICC के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अनुराग दहिया ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत जबरदस्त रही है। जियो-हॉटस्टार के साथ पार्टनरशिप से टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर व्यूअरशिप में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि पहले ही दिन 18.3 बिलियन मिनट की कंजम्प्शन दिखाती है कि क्रिकेट के लिए लोगों में कितना जुनून है। जियोस्टार के स्पोर्ट्स CEO ईशान चटर्जी ने कहा कि 9 भाषाओं में कमेंट्री और शानदार मैचों ने पहले दिन ही फैंस को जोड़े रखा। उन्होंने यह भी बताया कि बढ़ती व्यूअरशिप से ब्रांड पार्टनर्स और स्टेकहोल्डर्स को भी जबरदस्त फायदा मिल रहा है। 9 भाषाओं में कवरेज हो रहा, साइन लैंग्वेज की भी व्यवस्था जियो-हॉटस्टार टूर्नामेंट को 9 भाषाओं में दिखा रहा है, जिसमें 130 से ज्यादा एक्सपर्ट कवरेज दे रहे हैं। मोबाइल यूजर्स के लिए मैक्सव्यू फीचर, जबकि भारत के मैचों में मूक-बधिरों के लिए इंडियन साइन लैंग्वेज जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए रिपीट हिस्ट्री, डिफीट हिस्ट्री जैसे कई कैंपेन चलाए थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 World Cup Match | IND vs NAM | Rohit Kohli Dhoni Who do you miss? Match Highlights | INDVsPAK
    Next Article
    Cooperatives as start-ups: A landmark recognition—but what comes next?

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment