Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6, घरेलू एयरलाइंस में सबसे कम:दिसंबर में फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी हुई थी, ₹22 करोड़ जुर्माना लगा था

    9 hours ago

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है, जो देश की अन्य घरेलू एयरलाइंस के मुकाबले सबसे कम है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लोकसभा में लिखित जवाब में दी। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा अनुपात स्पाइसजेट में है। यहां हर एयरक्राफ्ट के लिए 9.4 पायलट का रेश्यो है। इसके बाद अकासा एयर में यह अनुपात 9.33 पायलट प्रति एयरक्राफ्ट है। वहीं एयर इंडिया में प्रति एयरक्राफ्ट 9.1 पायलट हैं, जबकि उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस में यह अनुपात 8.8 है। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एलबर्स ने 10 मार्च को पद से इस्तीफा दिया था। दिसंबर 2025 में फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी हुई थी। उस दौरान करीब 3 लाख यात्री प्रभावित हुए थे, जिसके बाद एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एयरलाइन पर ₹22.20 करोड़ का भारी जुर्माना भी लगाया था। इंडिगो में कुल 5,200 पायलट मुरलीधर ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सबसे ज्यादा 48 विदेशी (एक्सपैट) पायलट नियुक्त किए हैं। इंडिगो ने 29 विदेशी पायलट हायर किए हैं। इंडिगो में कुल 5,200 पायलट हैं, जिनमें 970 महिला पायलट शामिल हैं। एयर इंडिया में 3,123 पायलट हैं, जिनमें 508 महिलाएं हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस में कुल 1,820 पायलट हैं, जिनमें 234 महिलाएं हैं। वहीं अकासा एयर में 761 पायलट हैं, जिनमें 76 महिला पायलट शामिल हैं। स्पाइसजेट में कुल 375 पायलट हैं, जिनमें 58 महिलाएं हैं। टोल कलेक्शन 61 हजार करोड़ के पार देश में राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) से होने वाली टोल वसूली 61 हजार करोड़ के पार हो गई है। पांच साल में इसमें करीब 120% की बढ़ोतरी हुई है। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में टोल कलेक्शन में पांच वर्षों में लगातार और बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। 2024-25 में यह राशि 61,408.15 करोड़ रुपए रही। आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2020-21 में 27,926.67 करोड़ रुपए टोल वसूला गया था। सरकार ने बताया है कि टोल की दरें महंगाई से जुड़ी होती हैं। ईरान में 9,000 भारतीय नागरिक, सरकार ने सावधानी बरतने की सलाह दी सरकार ने संसद को बताया है कि अभी ईरान में करीब 9,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं। इनमें छात्र, कारोबार करने वाले लोग, फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर, तीर्थयात्री, नाविक और मछुआरे शामिल हैं। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने राज्यसभा में कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों को सावधानी बरतने, हालात की जानकारी लेते रहने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी है। सरकार ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक विशेष नियंत्रण कक्ष शुरू किया है और दूतावास ने आपातकालीन सहायता फोन और ई-मेल सेवा भी शुरू की है। जो भारतीय वापस भारत आना चाहते हैं, उनकी मदद के लिए दूतावास व्यवस्था कर रहा है। पश्चिम एशिया में तनाव तब बढ़ा जब अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमला किया, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई। इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा:दिसंबर में फ्लाइट ऑपरेशन में गड़बड़ी हुई थी, ₹22 करोड़ जुर्माना लगा था ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सरकार ने संसद में बताया- सेंट्रल फोर्स में 93 हजार पद खाली, CRPF में सबसे ज्यादा 27 हजार केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स में कुल 93,139 पद खाली हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 28,342 में और सबसे कम असम राइफल्स में 3,749 पद खाली हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    30% of Europe’s cocaine routed through West Africa region • FRANCE 24 English
    Next Article
    L’application Quittr qui promet de “sauver” les hommes du porno a exposé les données d'utilisateurs

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment